फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Notice to two accountants absent in the police station resolution day

Gonda News: थाना समाधान दिवस में अनुपस्थित दो लेखपालों को नोटिस

Sat, 28 Mar 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 28 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Notice to two accountants absent in the police station resolution day
देहात कोतवाली में जनसमस्याओं की सुनवाई करतीं डीएम प्रियंका निरंजन। स्रोत: सूचना विभाग 
गोंडा। डीएम प्रियंका निरंजन ने शुक्रवार को देहात कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कार्यक्रम में सदर तहसील के लेखपाल फैय्याज अहमद और स्वामीनाथ अनुपस्थित रहे। इस पर डीएम ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एसपी विनीत जायसवाल ने नगर कोतवाली में जनसमस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

कोतवाली देहात में चिलबिला खत्तीपुर निवासी रामशंकर ने पैतृक जमीन पर कब्जे और मारपीट की धमकी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। धनखा ठकुरापुर के देवमणि ने बताया कि शौचालय निर्माण के दौरान विवाद हो रहा है, जबकि पूर्व में पंचायत के माध्यम से समझौता हो चुका है। खरगूपुर चांदपुर की फूलन देवी ने पट्टे की जमीन में बराबर हिस्सा न मिलने की शिकायत की। तरबगंज के हरखापुर निवासी राम लगन ने घर आने-जाने के रास्ते को तार लगाकर बंद किए जाने की समस्या उठाई। डीएम ने मामलों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
मुजेहना/मनकापुर। धानेपुर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में एएसपी मनोज कुमार रावत ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 10 राजस्व से संबंधित और शेष पुलिस विभाग से जुड़े मामले थे। इनमें से दो शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया। वहीं, मनकापुर कोतवाली में भी थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कोतवाल अरविंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक पुरुषोत्तम सिंह, मस्तराम वर्मा, अमीरुल हक, लेखपाल अजय भारती, प्रेम शंकर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed