फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Notice to seven CHC superintendents

Gonda News: सात सीएचसी अधीक्षकों को नोटिस

Wed, 30 Aug 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 30 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Notice to seven CHC superintendents
गोंडा। राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन अभियान के तहत खराब प्रगति वाले सात सीएचसी के अधीक्षक को चेतावनी दी गई है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कुष्ठ रोग निवारण की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा की अध्यक्षता में हुई। समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया, तरबगंज, नवाबगंज, मनकापुर, वजीरगंज, बेलसर व मुजेहना की प्रगति खराब पाई गई। इन सीएचसी के अधीक्षकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. सीके वर्मा ने कहा कि जिले में एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक कुष्ठरोग के 80 मरीजों का पंजीकरण किया गया। कुष्ठ रोग सामाजिक उपेक्षा का विषय नहीं है, उचित इलाज से इसका निदान हो सकता है। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. जयगोविंद, डॉ. आदित्य वर्मा, लालमणि द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed