फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Notice to Karnailganj, Tarabganj and Sadar SDM and Tehsildar

Gonda News: करनैलगंज, तरबगंज और सदर एसडीएम व तहसीलदार को नोटिस

Tue, 17 Feb 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 17 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Notice to Karnailganj, Tarabganj and Sadar SDM and Tehsildar
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन व फीडिंग में सुस्त रवैये को लेकर डीएम प्रियंका निरंजन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। गोंडा सदर, तरबगंज और करनैलगंज एसडीएम व तहसीलदार को नोटिस जारी कर 19 फरवरी तक स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को अमर उजाला के माई सिटी में अब तक सिर्फ दो लाख नामों की हो सकी जांच शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। इसमें कुल डुप्लीकेट मतदाताओं के सापेक्ष फीडिंग व जांच में अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए थे। डीएम प्रियंका निरंजन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सदर, करनैलगंज और तरबगंज के एसडीएम व तहसीलदार से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ ही निर्धारित समय सीमा में फीडिंग के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इन तहसीलों में सिर्फ 10 फीसदी मतदाताओं का ही सत्यापन व फीडिंग हो सकी है। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर बीडीओ को नोडल बनाया गया है। तहसील स्तर पर फीडिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पंचायत की मतदाता सूची को निर्विवाद रूप से तैयार करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मनकापुर तहसील को छोड़कर अन्य स्थानों पर अधिकारियों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। डीएम की सख्ती के बाद अधिकारियों ने डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच व फीडिंग के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


तीन दिनों में 7.96 लाख मतदाताओं की नहीं हुई फीडिंग


राज्य निर्वाचन आयोग ने तहसील स्तर पर फीडिंग के लिए 20 फरवरी तक का समय दिया है, लेकिन अभी तक 7,96,307 डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच व फीडिंग नहीं हो सकी है। इसमें सदर तहसील में 2,38,623, तरबगंज में 2,35,136, करनैलगंज में 2,30,628 और मनकापुर में 91,920 मतदाताओं की जांच व फीडिंग बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed