{"_id":"aaa7a786407f9c1aafe8125993dd1d5f","slug":"notice-to-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों को नोटिस
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों ने चुनाव में गड़बड़ी की तो वह खुद जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ पाबंद की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष सभी प्रत्याशियों को अभी से नोटिस जारी कर दें।
समस्त सीओ व थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के एक-एक बूथों का मुआयना कर समस्याओं का आकलन कर उन्हें अभी से ही निपटा लें जिससे चुनाव निष्पक्ष कराने में परेशानी न हो सके।
पंचायत चुनाव व अपराध समीक्षा बैठक के दौरान सोमवार को पुलिस लाइंस के सभागार में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने यह निर्देश क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को दिए।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि सभी क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के एक-एक बूथों का मुआयना कर वहां की समस्याओं को समझ कर उसे अभी से निपटाएंगे। कहीं भी कोई परेशानी हो तो सुझाव भी ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में जितने भी ग्राम प्रधान व ग्रामपंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी हैं, उन्हें पाबंद कर दिया जाए और उन्हें थाने पर बुलाकर नोटिस जारी करके यह स्पष्ट रूप से बता दें कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की तो वे इसके लिए खुद जिम्मेेदार होंगे।
उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि थाना क्षेत्रों में जितने भी कलस्टर मोबाइल बनाई गई है,वह सभी प्रत्याशियों की ठीक तरह से निगहबानी करेगी, अगर कोई प्रत्याशी गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेंगे।
एसपी ने थानाध्यक्षों को हत्या, लूट समेत जिन अपराध की वारदातों का खुलासा नहीं हुआ, उसे प्रयास कर शीघ्र अनावरण करने के निर्देश दिए।
अपराध समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह, सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह, सीओ मनकापुर अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ तरबगंज विजय आनंद, सीओ करनैलगंज शबीहुल हम्द समेत सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।