फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Noise of bricks being thrown continued for the second day, police increased vigilance

Gonda News: दूसरे दिन भी रहा ईंटें फेंके जाने का शोर, पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

Tue, 15 Oct 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 15 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Noise of bricks being thrown continued for the second day, police increased vigilance
गोंडा के भरत मिलाप चौराहे के पास ईंट-पत्थर गिरने के बाद लोगों से जानकारी लेती पुलिस। - संवाद
गोंडा। शहर में भरत मिलाप चौराहे के समीप कटहरिया मोहल्ले की गली में साेमवार के बाद मंगलवार को भी ईंटें फेंके जाने का शोर रहा। नगर कोतवाली पुलिस के साथ-साथ पीएसी सतर्क और मुस्तैद है। पुलिस को गलियों और घरों की छत पर गिरे ईंट के टुकड़े मिले हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पूरा घटनाक्रम शरारती तत्वों की करतूत माना जा रहा है। पुलिस संदिग्धों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन


भरत मिलाप चौराहे पर मंगलवार दोपहर एक बार फिर ईंट फेंके जाने की सूचना से खलबली मच गई। सोमवार रात पत्थरबाजी की सूचना पर पुलिस ने स्थिति संभाल ली थी। एक बार फिर मंगलवार को दिन में मिली सूचना से पुलिस अलर्ट हो गई। कटहरिया निवासी ज्ञानेंद्र, भूपेंद्र और शिवकुमार बताते हैं कि लोगों की शिकायत लगातार मिलती रही कि घरों के सामने व छतों पर ईंटें फेंके जा रहे हैं। लोग पुलिस को घूम-घूमकर ईंटों के आने की दिशा की जानकारी देते रहे, लेकिन पुलिस ईंट फेंकने वालों तक पहुंचने में कामयाब न हो सकी। कुछ लोग दबी जुबां इस घटनाक्रम को शरारती तत्वों की करतूत बताते रहे।
विज्ञापन

नगर कोतवाल मनोज पाठक पुलिस बल के साथ चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस टीम के साथ अभियान चलाकर जांच की। महराजगंज चौकी प्रभारी दिनेश राय व पांडेय बाजार चौकी प्रभारी बृजेश गुप्त की टीम को संदिग्धों की पहचान के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद का मामला

माहौल खराब करने वालों को किसी भी दशा में नहीं बख्शेंगे। शरारती तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है, कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में ये मामला दो समुदायों के बीच का न होकर स्थानीय स्तर पर आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सतर्कता के लिए कटहरिया गली के साथ ही चौराहे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।
- विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed