फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nodal officer inspects Kovid L-2 hospital

नोडल अधिकारी ने कोविड एल-2 हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

Sun, 12 Jul 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer inspects Kovid L-2 hospital
गोंडा। जनपद के तीन दिवसीय भ्रमण पर आए जिले के नोडल अधिकारी डॉ. राजशेखर ने रविवार दोपहर जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल और सीडीओ शशांक त्रिपाठी के साथ कोविड-एल-2 हॉस्पिटल एससीपीएम का निरीक्षण किया तथा वहां पर कोविड मरीजों के लिए किए गए इंतजामों को देखा।
विज्ञापन

निरीक्षण के लिए पहुंचे नोडल अधिकारी ने एससीपीएम के डॉ. ओएन पांडेय से अस्तपाल में भर्ती कोविड मरीजों की संख्या व क्षमता के बारे में पूछा। डॉक्टर द्वारा बताया गया कि वर्तमान में उनके अस्तपाल में 12 कोरोना मरीज भर्ती हैं। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी को अवगत कराया कि हॉस्पिटल की क्षमता 300 मरीजों की है जिसमें से जिला प्रशासन द्वारा 250 मरीजों के लिए अस्पताल को अधिगृहीत किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में वर्तमान में कुल 08 वेंटिलेटर हैं जिनमें से 02 वेंटिलेटर को गंभीर स्थिति में आने वाले कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करा दिया गया है। निरीक्षण के दौरान ही नोडल अधिकारी ने डॉक्टर से कोरोना मरीजों को दी जाने वाली दवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले अन्य उपायोें के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने सीसीटीवी सर्विलांस रूम में पहुंचकर सीसीटीवी के माध्यम से कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों तथा व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में सभी प्रकार की निर्देशित व जरूरी सावधानियों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंनेे अस्पताल में ड्यूटी शेड्यूल तथा अस्पताल से निकलने वाले बॉयो मेडिकल वेस्टेज के निस्तारण के बारे में भी जानकारी ली। कोविड-एल-2 हॉस्पिटल का निरीक्षण करने के बाद नोडल अधिकारी नगर पालिका परिषद करनैलगंज पहुंचे। वहां पर उन्होंने नगर क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा कराए गए सैनिटाइजेशन कार्य तथा साफ-सफाई का निरीक्षण किया। अग्निशमन व नगर पालिका की गाड़ियों द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनैलगंज कस्बे में कोरोना के मरीज मिलने वाली एरिया में ठीक ढंग से कंटनेमेंट जोन बनवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा नगर पालिका क्षेत्र में वार्डवार आवश्यक वस्तुुओं की दुकानें चिन्हांकित करते हुए खुलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने कूड़ा निस्तारण के लिए निर्धारित डंपिंग ग्राउंड को देखा तथा निर्देश दिए कि कम से कम 15-20 फीट गड्ढा खोदकर उसमें कूड़ा डाला जाय तथा कूड़े को खाद बनाने का काम भी किया जाय। इस दौरान डीएम डा नितिन बंसल, सीडीओ शशांक त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. मधु गैरोला, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज प्रभाकर मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, एसडीएम सदर वीर बहादुर यादव, करनैलगंज ज्ञानचन्द्र गुप्ता, तहसीलदार सदर पैगाम हैदर, डॉ. ओएन पांडेय, डॉ. मलिक आलमगीर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed