फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   No need to stand in line for rail ticket

Gonda News: गोंडा रेलवे स्टेशन पर चार एटीवीएम जल्द

Sat, 06 May 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 06 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
No need to stand in line for rail ticket
गोंडा रेलवे स्टेशन पर लगी एटीवीएम। - संवाद
गोंडा। गोंडा रेलवे स्टेशन पर शीघ्र ही स्मार्ट कार्ड से जनरल टिकट मिलने लगेगा। इसके लिए चार अत्याधुनिक ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें (एटीवीएम) लगेंगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के डीआरएम आदित्य कुमार ने बताया कि डिवीजन के लखनऊ, गोरखपुर, बस्ती व गोंडा सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्रियों को जनरल टिकट लेने में हो रही दिक्कत को देखते हुए अत्याधुनिक ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें (एटीवीएम) लगाई जाएंगी। इसी क्रम में गोंडा रेलवे स्टेशन पर चार एटीवीएम लगाई जाएंगी। यह मशीनें स्टेशन पर बुकिंग दफ्तर के सामने स्थापित होंगी।

एटीवीएम से यात्री ऑनलाइन व स्मार्ट कार्ड से जनरल टिकट बुक करा सकते हैं। जिस तरह से मेट्रो के यात्री स्मार्ट कार्ड से टिकट बुक कराते हैं, उसी तरह जनरल टिकट भी बुक हो जाएंगे। एटीवीएम शुरू होने से बुकिंग दफ्तर के सामने लंबी लाइन में लगने और फुटकर पैसे लेकर चलने से मुक्ति मिल जाएगी। एटीवीएम से टिकट बुक कराने के लिए यात्रियों को बुकिंग दफ्तर के काउंटर पर ही स्मार्ट कार्ड मिल जाएंगे। एक बार कार्ड लेने के बाद यात्री उसे रिचार्ज कराते रहेंगे। स्मार्ट कार्ड के अलावा अन्य यूपीआई व डिजिटल माध्यम से भी एटीवीएम से जनरल टिकट बुक हो जाएंगे। यही नहीं यात्रियों को सहयोग करने के लिए प्रत्येक मशीन पर एक सहायक भी नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed