फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   newyear

हर्षोल्लास से नए वर्ष का स्वागत, सेल्फी ले सहेजी यादें

Sun, 02 Jan 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
newyear
फोटो- 1- गोंडा में नए साल के पहले दिन सेल्फी लेतीं महिलाएं - फोटो : GONDA
गोंडा। नये साल का पहला दिन लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। शुक्रवार की आधी रात से नये साल के बधाई संदेश सोशल मीडिया पर भेजने तथा फोन पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया, जो कि शनिवार को दिनभर चलता रहा। पार्कों में युवाओं ने सेल्फी लेकर यादें सहेजी। बच्चों ने सगरा तालाब में बोटिंग का लुप्त उठाया। सरकारी दफ्तरों में पहला दिन एक- दूसरे को बधाई देने में बीता।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात 12 बजे ही नये साल के स्वागत में आतिशबाजी शुरू हो गई। घरों में लोगों ने केक काटकर नए साल का स्वागत किया। शनिवार की सुबह होते ही अधिकांश लोगों ने साल के नये साल की शुरुआत धार्मिक कार्यों से शुरू किया। नये साल में जनमानस के मंगल की कामना लिए हुए लोगों ने अपने आराध्य देव के मंदिरों में पूजा अर्चना कर नए साल की शुरुआत की। शहर के दुखहरननाथ मंदिर, काली भवानी, हनुमानगढ़ी, खैरा भवानी, चंटू बाबा मंदिर के साथ सभी देवी देवताओं के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

सुंदरकांड कर मांगे तरक्की का आशीर्वाद
नये साल लोगों ने लोक कल्याण के लिए धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया। आंबेडकर चौराहा स्थित ओपी कांपलेक्स में नये साल की सुबह सुंदर कांड पाठ व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। रवि यादव, ओपी यादव, रानी लक्ष्मी यादव, दिवाकर प्रताप सिंह आदि ने बजरंगबली से कोरोना महामारी की समाप्ति तथा जनकल्याण की प्रार्थना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर गुलजार रहे पार्क, बोटिंग के लिए लगी लाइन
नये साल के सुबह शहर के विभिन्न पार्कों में लोगों आना जाना लगा रहा। दोपहर में कई लोगों ने अपने मित्रों के साथ गांधी पार्क में केक काटा तो महिलाओं ने पार्कों में सेल्फी लेकर नये साल का स्वागत किया। सगरा तालाब में बोटिंग के लिए बच्चों व उनके अभिभावकों की लाइन लगी रही। सुबह उपहारों व गुलदस्तों की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed