फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   New Year welcomed with new resolution

नए संकल्प के साथ हुआ नव वर्ष का स्वागत

Thu, 31 Dec 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
New Year welcomed with new resolution
गोंडा में नए साल का उपहार देने के लिए फूल खरीदते युवा। - फोटो : GONDA
गोंडा। तमाम खट्टी मीठी यादों के साथ वर्ष 2020 का समापन व नए वर्ष 2021 का पदार्पण हो गया है। दुनिया भर के लिए पिछला साल काफी कठिन रहा। विगत वर्ष में कोरोना वायरस महामारी ने हमारे स्वास्थ्य और तर्क शक्ति को प्रभावित किया है। बड़े पैमाने पर जनजीवन पर असर डाला है। अतीत की यादों को संजोते हुए लोगों ने नए संकल्प, नई आशा व नई ऊर्जा के साथ नए साल का स्वागत किया है।
विज्ञापन

चिकित्सा सेवा को बेहतर करने का लिया संकल्प
कोरोना संकट काल मे देवदूत की भूमिका में नजर आए स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल बढ़ाकर जनपद के प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिए जाने का संकल्प लिया गया है। इलाज के लिए आने वाली प्रसूताओं व नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अपने संपूर्ण ज्ञान एवं क्षमता के अनुसार प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. एपी मिश्र मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला अस्पताल
युवाओं के लिए चलाया जाएगा चेंज फॉर गोंडा कार्यक्रम
युवाओं को नए साल में बड़े बदलावों के लिए आगे आना चाहिए। बदलाव के लिए पहल करनी होगी और सकारात्मक ऊर्जा के साथ तरक्की के लिए उड़ान भरनी है। बड़ों के सम्मान और जिले के विकास में युवाओं को सहभागिता बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अविनाश सिंह, युवा समाज सेवी
नारी गरिमा के सम्मान को बढ़ाने का संकल्प
नया साल उम्मीदों भरा है, नारी गरिमा के सम्मान के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। शिक्षा और सुरक्षा का भाव समाज में बढ़ाने के लिए हर किसी को संकल्पों के साथ आगे बढ़ना है।
- निधि त्रिपाठी, अधिवक्ता
शिक्षा के साथ समाजिक विकास का संकल्प
नए साल में शैक्षिक विकास की उम्मीदों को पूरी शक्ति से पूरा करना है। शिक्षा से ही समाजिक विकास संभव है ऐसे में बेहतर शिक्षा देने का संकल्प ही सपनों को साकार करेगा।
- डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र, विभागाध्यक्ष हिंदी, एलबीएस डिग्री कॉलेज
साहित्य से जन चेतना जागृत करेंगे
साहित्य समाज का दर्पण होता है। लोगों को सजग और सतर्क बनाने के लिए नए साल में विशेष प्रयास किए जाएंगे। समाज को बेहतर साहित्य के जरिए प्रेरित करने का कार्य करेंगे।
- डॉ. सूर्यपाल सिंह, साहित्यकार
सुरक्षा के लिए हर कोई हो प्रशिक्षित
आत्मसुरक्षा के गुर से सभी को प्रशिक्षित करने का अभियान और तेज करेंगे। विशेष तौर पर बालिका सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करेंगे। आत्मरक्षा के तरीकों को जानने के लिए सुरक्षा का भाव पैदा करेंगे।
- प्रत्यूष राज, प्रशिक्षक ताइक्वांडो
रोजगार के लिए युवाओं को दिखाएंगे राह
रोजगार हासिल करने के लिए युवाओं को प्रेरणा की जरूरत है। युवाओं को स्वरोजगार अपनाने की जानकारी मिलनी चाहिए और उनमें कुछ करने का जज्बा पैदा करने का काम करेंगे।
- उमेश शाह, व्यवसायी
पीड़ितों को सुलभ न्याय दिलाने का करेंगे प्रयास
पीड़ितों को सुलभ न्याय दिलाने के लिए विशेष प्रयास होगा। आपसी सौहार्द और शांति बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही फ्रेंडली पुलिसिंग से जनता के साथ बेहतर तालमेल लाने की कोशिश करेंगे।
- डॉ. राकेश सिंह, आईजी देवीपाटन परिक्षेत्र
विकास के साथ ही जनहित के लिए सदैव तत्पर
मंडल में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार कराने के साथ ही जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से कराने के लिए संकल्पित हूं। हर पात्रों को योजनाओं का लाभ मिले और पीड़ितों को त्वरित न्याय मिले।
- एसवीएस रंगाराव, आयुक्त देवीपाटन मंडल
जिले को स्वच्छ, सुंदर और शैक्षिक रूप से करेंगे विकसित
जिले को स्वच्छ बनाने के साथ ही विकास से सुंदर बनाने का अभियान जारी रखेंगे। शैक्षिक विकास के लिए विशेष किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों के बेहतर स्वास्थ्य व बेहतर माहौल देने के लिए संकल्पित।
- डॉ. नितिन बसंल, जिलाधिकारी
विकास के साथ ही लोगों को मुहैय्या होगा रोजगार
गांवों के संपूर्ण विकास के लिए संचालित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए संकल्पित हूं। श्रमिकों को उनके गांव में रोजगार उपलब्ध कराने और गरीबों को योजनाओं से जोड़ने का अभियान जारी रखने का संकल्प।

- शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी
जनता को सुरक्षा व न्याय दिलाने के लिए तत्पर
आम जनता को सुरक्षा मुहैय्या कराने के लिए अपराधियों पर पूर्ण और प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जाएगा। सभी को सुरक्षा दिलाने और पीड़ितों को निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए संकल्पित हूं।
- शैलेष कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed