फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   new born baby dead gonda

Gonda News: नवजात का शव लेकर थाने पहुंचे परिजन, नहीं हुई सुनवाई

Sat, 25 Feb 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 25 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
new born baby dead gonda
डिप्टी सीएम का टवीट 
गोंडा। स्वास्थ्य महकमे में एक बार फिर से संवेदनहीनता सामने आई है। सीएचसी तरबगंज पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से शुक्रवार को प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। डिलिवरी के दौरान प्रसूता की हालत बिगड़ गई तो स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रसूता को रेफर कर दिया। प्रसूता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को प्रसूता के परिजन नवजात का शव लेकर शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। परिजनों ने एसपी से मिलकर शिकायत की। एसपी ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ पूरे मामले की जांच सीओ तरबगंज को सौंपी है।
विज्ञापन



तरबगंज थाना क्षेत्र के करणीपुर पंडित पुरवा निवासी दद्दन यादव के मुताबिक, उसने पत्नी कुसुमा को 24 फरवरी की दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी तरबगंज में भर्ती कराया था। आरोप है कि डिलीवरी के दौरान ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से नवजात की मौत हो गई। प्रसूता की हालत बिगड़ गई तो स्वास्थ्य कर्मियों ने रेफर कर दिया। दद्दन यादव का आरोप है कि डिलीवरी से पहले पत्नी की हालत को देखते हुए उसने कई बार रेफर की फरियाद की, लेकिन स्टाफ नर्स सुरक्षित डिलीवरी कराने का भरोसा दिलाती रही। आखिर में उसकी लापरवाही से बच्चे की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की हालत खराब होने पर उसे रेफर किया गया और वह उसे लेकर रगड़गंज के एक निजी अस्पताल पहुंचा तो डाक्टरों ने बताया कि प्रसूता की अंदरूनी नसें फट गई हैं। दद्दन यादव का कहना है कि लापरवाही की शिकायत लेकर थाने और सीओ के कार्यालय पर गया, लेकिन किसी ने उसकी शिकायत नहीं सुनी।
शनिवार को दद्दन अपनी मां के साथ नवजात के शव को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा। एसपी से पूरी बात बताई। एसपी आकाश तोमर ने मामले की गंभीरता को देते हुए नवजात का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही सीओ संसार सिंह राठी को मामले की जांच सौंपी है।


सीएचसी अधीक्षक तरबगंज धीरज तिवारी का कहना है कि प्रसूता को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया था।

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर का कहना है कि तरबगंज सीएचसी में नवजात की मौत के मामले की जांच सीओ तरबगंज को सौंपी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed