फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nephew filed a case of forgery against uncle

भतीजे ने चाचा के खिलाफ किया जालसाजी का केस

Sat, 28 Nov 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Nephew filed a case of forgery against uncle
मनकापुर (गोंडा)। बैनामा की भूमि पर कूटरचित तरीके से तीन बैंकों से दो लाख से अधिक कर्ज लेकर उक्त बैनामाशुदा भूमि को बैंक में बंधक बना दिया गया। इसकी जानकारी होने पर भतीजे ने अपने चाचा के खिलाफ कोतवाली मनकापुरम में जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के मधईपुर गांव निवासी शिव कुमार पुत्र रामदत्त ने अदालत के आदेश पर शुक्रवार की रात कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में कहा कि उसके चाचा भगवान दत्त ने 09 फरवरी 2010 को उसके नाबालिग बेटे अर्पित के नाम अपना 1/3 संपूर्ण हिस्सा बैनामा कर दिया था। उस भूमि पर वर्ष 2015 में कूटरचित तरीके से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 47 हजार, वर्ष 2018 में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा मनकापुर से 80 हजार व भूमि विकास बैंक से 90 हजार रुपए कर्ज लेकर उक्त बैनामा शुदा भूमि को बंधक बना दिया।
विज्ञापन

बेटे के बालिग होने पर जब वह दाखिल खारिज कराने के लिए तहसील गया तो पता चला कि जमीन बैंक में बंधक है। शिव कुमार के मुताबिक उसने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस के साथ ही पुलिस अधीक्षक से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद अदालत में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी भगवान दत्त के खिलाफ जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल केके राणा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed