फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nepal's elections are being closely monitored at the border: ADG

नेपाल के चुनाव को लेकर सीमा पर सतर्क नजर: एडीजी

Wed, 26 Nov 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 26 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Nepal's elections are being closely monitored at the border: ADG
पुलिस लाइन में अफसरों से जानकारी लेते एडीजी मुथा अशोक जैन। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल 
गोंडा। गोरखपुर जोन के एडीजी मुथा अशोक जैन ने कहा कि नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर हम पूरी तरह से सतर्क हैं। सुरक्षा एजेंसियां आपस में समन्वय स्थापित करके इस दिशा में काम कर रही हैं। नेपाल में मार्च में चुनाव होने हैं, जनवरी से प्रक्रिया शुरू होगी। इसको लेकर सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर हम लोग काम कर रहे हैं। सिद्धार्थनगर में इसको लेकर निरीक्षण करके समीक्षा की गई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए एडीजी ने कहा कि नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर हमारी पैनी नजर है। अवैध मदरसों को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि समय-समय पर एजेंसियां मिलकर इस दिशा में काम करती रहती हैं। प्रशासन पूरी तरह से सजग है। अयोध्या से सटी गोंडा व बस्ती की सीमा की सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने समीक्षा की।
विज्ञापन

इसके साथ ही एडीजी ने पुलिस लाइन एवं पुलिस ऑफिस का निरीक्षण किया। एडीजी ने आईजी अमित पाठक व एसपी विनीत जायसवाल, सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक की। इसमें कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। बाद में विधायकों से भी मुलाकात कर उनसे संवाद किया। पुलिसिंग को लेकर जानकारी ली। साथ ही अन्य निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed