फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Negligence breaks the armor of the city hotspot

लापरवाही ने तोड़ा शहर के हॉटस्पाट का कवच

Thu, 04 Jun 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Negligence breaks the armor of the city hotspot
गोंडा के रानीबाजार में हाट्स्पाट एरिया का निरिक्षण करती सिटी मजिस्ट्रेट। - फोटो : GONDA
गोंडा। अब इसे लोगों में अपनी जिंदगी के प्रति लापरवाही कहें या फिर प्रशासन की ओर से निर्देशों का अनुपालन कराने में लापरवाही। लेकिन गुरुवार को लापरवाही ने गोंडा शहर में हॉटस्पाट बने रानीबाजार मोहल्ले के सुरक्षा को तोड़ दिया है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने पुलिस की मौजूदगी में पूरे रानीबाजार इलाके को सील कराया था। केवल सुबह और शाम 1 घंटे ही दूध की सप्लाई की अनुमति प्रदान की गई थी। गुरुवार की की सुबह इलाके में लोगों की आवाजाही देखने को मिली। यहां तक ये भी देखने को मिला कि लोग प्रशासन की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग का हटाकर आते-जाते दिखाई दिये।
विज्ञापन

ये हाल तब हैं कि जब बुधवार को डीएम ने पूरे रानीबाजार इलाके को सील करके उसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। गुरुवार को लोगों की आवाजाही के साथ ही कई दुकानें भी खुली हुई मिलीं। जब इसकी भनक प्रशासन को लगी तो पूरी टीम रानीबाजार पहुंच गई। सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने खुद खड़े होकर खुली दुकानों को बंद कराया। कई दुकानदारों को नोटिस भी दिया गया। बताया जा रहा है कि कुछ दुकानदार मनमानी के बाद अब प्रशासन के निशाने पर आ गये हैं।
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले इलाकों का अफसरों ने लिया जायजा
डीएम की ओर से जारी की गई गाइड लाइन का अनुपालन न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी गई है। गुरुवार को डीएम डॉ. नितिन बंसल के आदेश पर नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के साथ नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर सोशल डिस्टेंसिंग तथा रोस्टर वाइज खुलने वाली दुकानों का जायजा लिया। कोतवाली नगर के पास एक दुकान बिना रोस्टर के खुली मिलने पर तत्काल दुकान को बंद कराया गया तथा दुकान संचालक को कोतवाली लाकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने चौक बाजार, महिला अस्पताल गेट के पास, रानी बाजार सहित शहर के विभिन्न भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे लोग व्यापार मंडल की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार ही अपनी दुकानें खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने घर की छतों से झांकते दिखाई दिये लोग
गुरुवार को रानीबाजार इलाके में कुछ लोंगों ने प्रशासन की ओर जारी की गई गाइडलाइन की लक्ष्मण रेखा को लांघा तो प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। बुधवार को सील किये जाने के बाद गुरुवार की सुबह पहले की ही तरह पूरे क्षेत्र में भीड़भाड़ दिखाई दी। लेकिन जब प्रशासन ने अपनी हनक दिखाई तो लोग अपने घरों में दुबक गये। यहां तक कि प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई को देखने के लिए लोग अपने घर की छतों पर निकल आये। कई घरों की खिड़कियों बच्चे निहारते दिखाई दिये। बता दें कि जिस जगह कोरोना संक्रमित गार्ड रहता था उस गली को अभी तक नहीं सील किया गया है और उस गली में भी दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed