{"_id":"66f3037e8e9dcf5f14085319","slug":"navodaya-entrance-exam-applications-now-up-to-seven-gonda-news-c-100-1-gon1003-124336-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नवोदय प्रवेश परीक्षा के आवेदन अब सात तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नवोदय प्रवेश परीक्षा के आवेदन अब सात तक
Tue, 24 Sep 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के मनकापुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की 80 सीटों पर प्रवेश के लिए अब तक चार हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। जिले के ज्यादा से ज्यादा बच्चे प्रतिभाग कर सकें, इसके लिए एक बार फिर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अब सात अक्तूबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। वहीं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा आवेदन के लिए तिथि बढ़ाई गई है।
प्रधानाचार्य डॉ. सुमेधा पांडेय ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थी शामिल हो सकें, इसके लिए सात अक्तूबर तक कक्षा पांच के लिए प्रवेश परीक्षा में आवेदन के लिए समय सीमा बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा समिति को लगभग अब चार हजार से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए भी तिथि बढ़ाई गई है। जिला समन्वयक हरिगोविंद यादव ने बताया कि 28 सितंबर तक आवेदन किया जा सकेगा।