फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   National Flag,26 January

तैयारी पूरी, आज शान से लहराएगा तिरंगा

Tue, 25 Jan 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
National Flag,26 January
फोटो-18 गोंडा पुलिस लाइन परेट ग्राउंड में बनाई गई रंगोली। संवाद - फोटो : GONDA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोंडा। जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन में किया जाएगा। यहां आयुक्त देवीपाटन मंडल एमपी अग्रवाल परेड की सलामी लेने के बाद ध्वजारोहण करेंगे। साथ ही जिले के शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण, प्रार्थना सभाएं होगी। सरकारी व गैरसरकारी भवनों पर पूरे शान से तिरंगा झंडा लहराएगा। भवनों को देरशाम रंग-बिरंगी झालरों से भी सजाया गया है।
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए पूरे दिन आरक्षी जुटे रहे। महिला आरक्षियों ने रंगोली सजाई। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित भी किए जाएंगे। वहीं कलेक्ट्रेट में सुबह ध्वजारोहण के साथ ही संविधान की रक्षा का शपथ होगा। विकास भवन में कार्यक्रम होगा। साथ ही सुबह सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ शहर में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। डीएम ने सभी शैक्षिक संस्थानों में गरिमापूर्ण आयोजन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर में दिखा गणतंत्र दिवस का उत्साह, तिरंगा झंडे की बिक्री
शहर में गणतंत्र दिवस पर लोगों में उत्साह दिखा। जगह- जगह दुकानों पर तिरंगा झंडा की बिक्री होते दिखी। बच्चे भी उत्साहित रहे। वह भी तिरंगा झंडा खरीद करते दिखे। स्कूलों में शिक्षकों ने साफ सफाई कराई। गणतंत्र दिवस पर जन गण मन के गान के साथ ही ध्वजारोहण होगा। शिक्षकों के लिए बीएसए ने निर्देश जारी किया है। जिसमें कोविड नियमों का पालन करने और पूरी सजगता के साथ कार्यक्रम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी पार्क में नगरपालिका की ओर से होगा आयोजन
नगरपालिका परिषद गणतंत्र दिवस पर गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कराएगा। यहां विभिन्न संगठनों की ओर से माल्यार्पण होगा। इसके लिए गांधी पार्क की साफ-सफाई कराई गई। एलबीएस चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा, चौक में पीपल चौराहे के पास स्थित राजेंद्र नाथ लाहिडी प्रतिमा के पास साफ सफाई किया गया है। इसके अलावा सरकारी विभागों में भी कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed