फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   murder police

Gonda News: साहब! दरोगा जी लगाएंगे फाइनल रिपोर्ट, बदल दें विवेचना

Tue, 16 May 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 16 May 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
murder police
गोंडा। तेरह दिन पहले मंगरेपुरवा जयरामजोत निवासी जुबैदा उर्फ धन्नो की हत्या कर दी गई थी। मामले में जुबैदा के पिता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है। एसपी को बताया विवेचना कर रहे दरोगा जी मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पिता ने कहा कि किसी अन्य दरोगा से कराने की मांग की।
विज्ञापन

बहराइच जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव निवासी नौशाद की बेटी जुबैदा उर्फ धन्नो (32) की शादी दस साल पहले गोंडा के कटरा बाजार क्षेत्र के मंगरे पुरवा जयरामजोत गांव निवासी नियाज अहमद के बेटे कलऊ से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही मतभेद को लेकर ससुराल वाले जुबैदा को पीटा करते थे। सुलह-समझौता कराकर जुबैदा को ससुराल भेज दिया जाता था।
विज्ञापन

नौशाद के मुताबिक उसकी बेटी ने एक मई की शाम चार बजे उसे फोन करके कहा था कि उसे आकर मायके ले चलें, कलऊ उसे मारने को कह रहा है। इसी के बाद मंगलवार सुबह जुबैदा का शव फंदे पर लटका मिला था। सोमवार को नौशाद ने एसपी से गुहार लगाई। जिसमें कहा कि साहब, विवेचक दरोगा जी ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने की धमकी दी है। नौशाद ने एसपी से विवेचना बदलकर दूसरे दरोगा से कराने की फरियाद की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed