फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   murder,gonda,brother,elder

Gonda News: संपत्ति विवाद में बड़े भाई को मार डाला

Sun, 08 Jan 2023 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
murder,gonda,brother,elder
रुपईडीह/दुबहा बाजार (गोंडा)। संपत्ति के विवाद में शनिवार की रात छोटे भाई ने ही बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाने दौड़ी उसकी पत्नी और एक भाई को भी मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया। मामले में थाना कौड़िया में दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार मनोज कुमार राय ने बताया कि कौड़िया थाना क्षेत्र के पुर्बिहनपुरवा झाला निवासी शिव कुमार यादव, अर्जुन यादव व जयराम यादव तीन भाई हैं। सबसे बड़े भाई अर्जुन यादव व मझले भाई शिवकुमार यादव देवरिया जिले के गौरीगंज में रहते हैं, जबकि सबसे छोटा भाई जयराम यादव पुर्बिहन पुरवा झाला में ही रहता है। छोटे भाई जयराम ने अपनी बेटी की शादी में बड़े भाई शिव कुमार यादव से एक लाख रुपया उधार लिया था।
विज्ञापन

जयराम यादव ने पिता के मृत्यु के बाद सारी संपत्ति अपने नाम करा ली। इसी बात पर तीनों भाइयों में विवाद चल रहा था। बड़ा भाई शिवकुमार यादव अपने पैसे व संपति में हिस्से की मांग कर रहा था। शनिवार को दोनों में कहासुनी हो गई। तभी जयराम ने बड़े भाई शिवकुमार (40) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह अपनी जान बचाने के लिए भागकर पास के गन्ने के खेत में घुस गया। जयराम खेत में पहुंचा और शिवकुमार धारदार हथियार से हमला कर मरणासन्न कर दिया। बचाने दौड़ी शिवकुुमार की पत्नी पुष्पा देवी और अर्जुन यादव को भी घायल कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने शिव कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवकुमार की पत्नी पुष्पा देवी ने थाने में जयराम यादव, उसकी पत्नी संगीता यादव व बेटे अजय यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जयराम यादव व संगीता को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अजय यादव की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed