फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   murder,crime,Driver

मिनी ट्रक चालक का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका

Fri, 29 Apr 2022 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
murder,crime,Driver
फोटो-34-गोंडा के परसदा गांव में खेत में शव मिलने के बाद जांच करते सीओ। -संवाद - फोटो : GONDA
बेलसर (गोंडा)। दिल्ली से अलमिरा लेकर काठमांडू के लिए निकले डीसीएम चालक का शव शुक्रवार के परसदा गांव के पास एक खेत में मिला है। चालक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं। जिससे चालक के हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो शव के पास ही आधार कार्ड पड़ा मिला। चालक की पहचान हुई है। लेकिन उसका मोबाइल फोन गायब है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बेलसर तरबगंज मार्ग पर सड़क से कुछ दूरी पर एक मकान के पीछे दिल्ली निवासी डीसीएम चालक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना तरबगंज क्षेत्र के बेलसर-तरबगंज मार्ग पर परसदा गांव के पास परसदा गांव के शुक्रवार सुबह सड़क से कुछ दूरी पर स्थित एक मकान के पीछे खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। ग्राम प्रधान परसदा मैनुद्दीन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो सड़क किनारे एक डीसीएम खड़ी थी। जिसपर अलमिरा लोड था। वहां से कुछ ही दूरी पर शव पड़ा होने से यह कयास लगाया जाने लगा कि शव डीसीएम चालक का हो सकता है। शव से कुछ दूरी पर एक आधार कार्ड पड़ा मिला। जिस पर पवन (40) निवासी होली चौक पंजाबी बस्ती बलजीत नगर नई दिल्ली लिखा मिला। पुलिस ने डीसीएम की तलाशी ली तो उसका पंजीयन प्रमाण पत्र के साथ ही पवन के घर का मोबाइल नंबर भी मिल गया। पुलिस ने कॉल करके परिवार के लोगों से संपर्क की सूचना दी।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी रगड़गंज कामेश्वर राय ने बताया कि पवन दिल्ली से डीसीएम पर अलमिरा लोडकर काठमांडू जाने के लिए निकला था। माना जा रहा है कि दिल्ली से बरेली वाया लखनऊ गोंडा से बढ़नी होते हुए काठमांडू का सीधा रास्ता है। ऐसे में पवन डीसीएम लेकर परसदा कैसे पहुंच गया। इन पहलुओं पर पुलिस ने पड़ताल तेज कर दी है। पवन के सिर में गहरी चोट पाई गई। उसका शव खेत में मिलना और मोबाइल फोन के गायब होने से पवन के हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed