फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mujhena block's villages will be developed with 20 crores

Gonda News: मुजेहना ब्लॉक के गांवों का 20 करोड़ से होगा विकास

Mon, 24 Feb 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 24 Feb 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Mujhena block's villages will be developed with 20 crores
मुजेहना (गोंडा)। ब्लॉक सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें 20 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। जिसमें मनरेगा पर 12 करोड़ 63 लाख, राज्य वित्त पर 2.15 करोड़, केंद्रीय वित्त पर 3 करोड़ व शेष आंगनबाड़ी भवन व आवास पर खर्च किए जाएंगे। कुल 750 कार्यों की स्वीकृति दी गई है। इसमें क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत के समस्त कार्य सम्मिलित हैं।
विज्ञापन

मुजेहना विकासखंड के सरयू सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। मुख्य अतिथि सांसद गोंडा प्रतिनिधि राजेश सिंह व रमा शंकर मिश्रा रहे। ब्लॉक प्रमुख कुसमा देवी ने विकास कार्यों की कार्ययोजना प्रस्तुत की। प्रधान संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि कच्चे काम के बाद पक्के काम की स्वीकृति नहीं मिल पाती। इस पर परियोजना निदेशक चंद्रशेखर ने त्वरित रूप से खंड विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव तथा एपीओ अमित राव को पक्के काम की स्वीकृति के लिए निर्देश दिया। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि आवास सर्वे में ग्राम पंचायत के सभी प्रतिनिधि यह ध्यान दें कि बिना किसी भेदभाव के लाभार्थियों को चिह्नित करें। पीडी ने बताया कि दिव्यांग तथा गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को भी आवास देने का काम मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किया जाएगा। चेयरमैन प्रतिनिधि मंशा राम वर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमन मिश्रा, प्रधान सभाजीत पांडेय, संजय शर्मा, चंद्र प्रकाश शुक्ला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed