फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MP Karan Bhushan acquitted in code of conduct violation case.

Gonda News: आचार संहिता उल्लंघन मामले में सांसद करन भूषण दोषमुक्त

Sat, 19 Sep 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 19 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
MP Karan Bhushan acquitted in code of conduct violation case.
गोंडा। लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कैसरगंज के भाजपा सांसद करन भूषण सिंह को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी/एमपी-एमएलए विशेष मजिस्ट्रेट अंशुमान धुन्ना की अदालत में मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन



अभियोजन के अनुसार चार मई 2024 को भाजपा प्रत्याशी रहे करन भूषण सिंह अपने काफिले के साथ तरबगंज थाना के बेलसर चौराहे पर पहुंचे थे। व्यस्त चौराहे पर उनके काफिले के आसपास वाहनों और लोगों की संख्या अधिक होने का वीडियो व फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इसके आधार पर अगले दिन फ्लाइंग स्क्वाड टीम के प्रभारी डॉ. सुमित कुमार ने तरबगंज थाने में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन



मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर सका। अदालत के समक्ष उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर करन भूषण सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का अपराध सिद्ध नहीं हुआ। इसके बाद विशेष मजिस्ट्रेट ने उन्हें मामले में दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed