फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Moving car became ball of fire, 5 saved their lives by jumping

Gonda News: आग का गोला बनी चलती कार, कूदकर 5 ने बचाई जान

Fri, 24 Nov 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Moving car became ball of fire, 5 saved their lives by jumping
नवाबगंज (गोंडा)। अयोध्या से पंचकोसी परिक्रमा करके कार से लौटते समय नवाबगंज में चलती कार अचानक बंद हो गई। चालक ने स्टार्ट करने के लिए सेल्फ लगाया तो चिन्गारी भड़क उठी, जिससे पूरी कार तेजी से आग की लपटों से घिर गई। कार में सवार लोग जब तक समझ पाते कार धू-धू कर जलने लगी। कार सवार पांच लोगों ने कूदकर किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन

बहराइच जिले के थाना रामगांव क्षेत्र के जागीर झिंगहा निवासी कार चालक पवन पुजारी ने बताया कि वह अपने गांव के रहने वाले रिंकू मौर्या, गोपाल मौर्या, संतोष कुमार, रामू मौर्या को कार से लेकर अयोध्या परिक्रमा कराने आए थे।
विज्ञापन

परिक्रमा के बाद वह सभी बृहस्पतिवार की देर शाम कार से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में अयोध्या-गोंडा हाईवे पर नवाबगंज पेट्रोल पंप के पास चलती कार में अचानक बंद हो गई। कार स्टार्ट करने के लिए सेल्फ लगाया तो अचानक कार में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक वह सभी समझ पाते आग की लपटें फैलने लगी। चलती कार से किसी तरह कूदकर जान बचाई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। आग की सूचना पर मौके पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि कार पूरी तरह जल गई है। कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed