फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mother dies after cesarean, uproar

Gonda News: सिजेरियन के बाद प्रसूता की मौत, हंगामा

Sun, 17 Sep 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 17 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mother dies after cesarean, uproar
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक दंपती के टैगोर नगर स्थित निजी अस्पताल में सिजेरियन के बाद रविवार को प्रसूता की मौत गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही और धन उगाही समेत गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। डॉक्टर दंपती की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मृत प्रसूता के परिजनों ने नगर कोतवाली में डॉक्टर दंपती समेत अन्य के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के इमरती विसेन निवासी ज्ञानबाबू भारती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 दिसंबर को पत्नी रूबी (32) को प्रसव पीड़ा होने पर आशा की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि इस दौरान डॉक्टरों ने प्रसव कराने के बजाय हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया। आशा व डॉक्टरों ने कम पैसे में डॉक्टर दंपती के सहारा नर्सिंग होम में सुरक्षित प्रसव का भरोसा दिया। उक्त लोगों की बातों में आकर ज्ञानबाबू ने पत्नी को प्रसव के लिए सहारा नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि सामान्य प्रसव पर 10 हजार रुपये मांगे गए थे मगर बाद में डॉक्टर दंपती ने 30 हजार रुपये लाने का दबाव बनाया। किसी तरह पैसे का प्रबंध कर जमा किया तो सिजेरियन से पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसूता रूबी की हालात बिगड़ती चली गई। जिसके बाद उसने सहारा नर्सिंग होम में ही दम तोड़ दिया। प्रसूता के ससुर रामकृपाल गोस्वामी का आरोप है कि रूबी की मौत के बाद भी डॉक्टर पैसे ऐंठने की जुगत में लगे रहे। जब परिजनों ने दबाव बनाया तो हालत गंभीर बताकर उसे अन्य अस्पताल में ले जाने को कह दिया। एंबुलेंस से रूबी काे लेकर आरएन पांडेय अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि डॉ. माधुरी त्रिपाठी जिला महिला अस्पताल में संविदा पर तैनात हैं। जबकि उनके पति डॉ. अमित त्रिपाठी वहां स्थायी चिकित्सक हैं। नगर कोतवाल संजय गुप्ता ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सहारा नर्सिंगहोम के संचालक डॉ. अमित त्रिपाठी ने कहा कि 15 सितंबर को प्रसूता रूबी भर्ती हुई थी। हमारी पत्नी डॉ. माधुरी त्रिपाठी ने डॉ. नीरज गुप्ता और डॉ. तारिक के साथ मिलकर सिजेरियन प्रसव किया था। अगले दिन रात आठ बजे प्रसूता को सीने में तेज दर्द हुआ। डॉ. माधुरी ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आरएन पांडेय अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ से इलाज कराने के लिए रेफर कर दिया। दो घंटे बाद बड़ी संख्या में परिजनों और रिश्तेदारों ने शव लाकर अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मैं भी पहुंच गया और पुलिस बल ने मौके पर स्थिति संभाली।
प्रसूता रूबी पर तीन दिन की नवजात समेत चार बच्चों को पालने की जिम्मेदारी थी। सीएमओ कार्यालय के शवगृह पर आई मृतक की बड़ी बेटी महिमा (7) का रो-रोकर बुरा हाल था। चार साल का बेटा आर्यन भी मां के शव को देखकर फफक रहा था। रामकृपाल ने बताया कि घर में डेढ़ साल की क्षमा मां की मौत से बिल्कुल अंजान है।



सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा का कहना है कि प्रसूता का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया गया है, सोमवार को जांच टीम गठित की जाएगी। वहीं सभी नर्सिंगहोम का औचक निरीक्षण कराया जाएगा, यदि कोई आशा मिली तो उसकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article