फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   More than 1.25 lakh children will benefit from the Hot Cooked Scheme

Gonda News: हॉट कुक्ड योजना से लाभान्वित होंगे सवा लाख से ज्यादा बच्चे

Fri, 24 Nov 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
More than 1.25 lakh children will benefit from the Hot Cooked Scheme
गोंडा के प्राथमिक विद्यालय तेलियानी उपाध्याय में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए भूमि पूजन करती
गोंडा। हाॅट कुक्ड योजना के शुभारंभ के साथ जिले में बनने वाले 58 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास किया गया। डीएम व सीडीओ ने बच्चों को हाॅट कुक्ड भोजन परोस कर खिलाया।
विज्ञापन

जिले के विकासखंड पंड़री-कृपाल के ग्राम तेलियानी उपाध्याय में शुक्रवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा व सीडीओ एम. अरुन्मोली ने आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए विधिपूर्वक शिलान्यास किया। हॉट कुक्ड मील (गरमागरम भोजन) योजना में जिले के 3,095 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिक्षा ग्रहण करने वाले तीन से छह वर्ष के आयु वर्ग के 1,28,231 बच्चे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य ने बताया की पंड़री कृपाल ब्लॉक में कुल पांच व पूरे जिले में कुल 58 नए आंगनबाड़ी भवनों का शिलान्यास किया गया। बाल विकास विभाग से दो लाख, पंचायती राज विभाग से दो लाख और मनरेगा से सात लाख 84 हजार की राशि से प्रत्येक आंगनबाड़ी भवन निर्मित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय के ही कक्ष में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचे तीन से छह वर्ष के कुल 43 बच्चों को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने भोजन परोसा। सीडीपीओ अभिषेक दुबे ने बताया कि रसोइया को इसके लिए अतिरिक्त मानदेय प्रति बच्चा 50 पैसा बाल विकास विभाग से अग्रिम दिया जा रहा है। बर्तन आदि की व्यवस्था पंचायती राज विभाग कर रहा है। गेहूं और चावल की आपूर्ति कोटेदार के यहां से कराई जा रही है। जबकि आंगनबाड़ी और संबंधित ग्राम प्रधान का संयुक्त बैंक खाता संचालित करवा दिया गया है। जिसमें पैसा हस्तांतरित किया जा रहा है। इसी पैसे से आंगनबाड़ी केंद्र दाल, सब्जी, तेल, मसाला आदि की व्यवस्था करेगा। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मेंद्र गौतम, पंचायत सचिव अजीत, मुख्य सेविका उर्मिला देवी, उमा देवी, लिपिक ताराचंद्र, नंद कुमार, संजय व कई मौजूद रहे।


तरबगंज में ब्लॉक प्रमुख ने रखी आधारशिला
तरबगंज (गोंडा)। तरबगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौरिन्हा में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख मनोज पांडेय ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्य सेविका उर्मिला, सचिव रानू सिंह, राम कृपाल सिंह, सुजीत कुमार, घनश्याम, इंद्रजीत, राम नरायन, भगवती प्रसाद आदि मौजूद थे। वहीं, वजीरगंज के केंद्र प्रथम व आंगनबाड़ी केंद्र पंचम पूरे ब्रह्मचारी में निर्मित होने वाले नए भवनों का शिलान्यास ग्राम प्रधान सुशील कुमार जायसवाल ने किया। इस अवसर पर बीडीओ प्रदीप कुमार सिंह, अवर अभियंता अशोक जायसवाल, सुपरवाइजर दीपाली सिंह, उषा दूबे सहित सहायिकाएं उपस्थित रहीं। हरिहरपुर में प्रधान प्रतिनिधि अनिरुद्ध यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुपरवाइजर पूनम त्रिपाठी सहित कार्यकत्री व सहायिका उपस्थित रहीं। आंगनबाड़ी केंद्र वजीरगंज, बंधवा सहित अन्य केंद्रों पर भी कार्यक्रम शुरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed