{"_id":"64271e4a22e85c2022093c56","slug":"missing-men-labour-gonda-gonda-news-c-13-1-159721-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नागपुर से लापता युवक गोंडा में मजदूरी करते मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नागपुर से लापता युवक गोंडा में मजदूरी करते मिला
Fri, 31 Mar 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजेहना (गोंडा)। महाराष्ट्र के नागपुर से एक माह पहले लापता कपड़ा व्यापारी का बेटा गोंडा के एक गांव में मजदूरी करते मिला। पुलिस ने युवक की तलाश कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।
नागपुर बेटे की तलाश में निकली मां जब बेटे से मिली तो उसकी आंखें भर आईं। थानाध्यक्ष धानेपुर ब्रह्मानन्द सिंह ने बताया कि सुनीता वाडे पत्नी सुनील वाडे निवासी खापरखेड़ा थाना खापरखेड़ा नागपुर महाराष्ट्र ने अपने बेटे शुभम वाडे 21 की गुमशुदगी रिपोर्ट थाना खापरखेड़ा में दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष के मुताबिक सुनीता के पति सुनील वाडे नागपुर में कपड़े का व्यवसाय करते हैं।
सुनीता को पता चला था कि बेटा लखनऊ में है। वह अपनी बेटी मोनिका व दामाद चांदबाबू के संग लखनऊ में वह बेटे के दोस्त के घर पहुंची तो बताया कि एक माह पहले शुभम गोंडा चला गया था। तभी से नहीं लौटा। बताया कि शुभम वाडे की फोटो के आधार पर उसकी तलाश शुरू की गई तो वह थाना धानेपुर क्षेत्र के विशम्भरपुर गांव में मजदूरी करते मिला। शुभम से मिलकर उसकी मां की आंखें भर आईं।