{"_id":"5fba92c68ebc3e9b987d8843","slug":"millions-stolen-from-the-shop-of-auto-parts-after-breaking-the-dent-gonda-news-lko551229193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध काटकर आटोपार्टस की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध काटकर आटोपार्टस की दुकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
वजीरगंज। बुधवार रात वजीरगंज कस्बा स्थिति इलाहाबाद बैंक के निकट एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में पीछे नकब लगाकर घुसे चोर गल्ले में रखे चार हजार नकद और लाखों रुपये की बैटरी उठा ले गए। गुरुवार सुबह दुकान मालिक रामजी शुक्ला को घटना की जानकारी हुई तो हतप्रभ रह गए। घटना की सूचना वजीरगंज पुलिस को दी।
नबाबगंज थाना क्षेत्र के साखीपुर निवासी रामजी शुक्ला की ऑटो पार्ट्स की दुकान वजीरगंज कस्बे में है। रामजी शुक्ल प्रतिदिन की तरह बुधवार शाम को दुकान बंद कर भगोहर स्थिति कमरे पर सोने चले गये। बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे कमरे में नकब लगाकर दुकान के भीतर घुसकर गल्ले का ताला तोड़कर 4 हजार रुपये व ट्रैक्टर की 7 बैटरी, बाइक की 10 बैटरी, टर्मिनल 100 पीस व दुकान में रखे जरूरी कागजात फाड़कर फेंक दिए।
रामजी शुक्ल गुरुवार सुबह दुकान खोलने आए तो समान बिखरा देख परेशान हो गए। चोरी की जानकारी होने पर अगल-बगल के लोग मौके पर जुट गए। भुक्तभोगी ने चोरी की घटना के बारे में वजीरगंज पुलिस को सूचना दी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।