फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   midday meal gonda action

Gonda News: डेढ़ माह से छात्र-छात्राओं को नहीं मिल मध्याह्न भोजन

Wed, 15 Mar 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 15 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
midday meal gonda action
बेलसर (गोंडा)। शिक्षा क्षेत्र बेलसर के कंपोजिट विद्यालय तेलहा के छात्र-छात्राओं को पिछले डेढ़ माह से मध्याह्न भोजन नहीं मिला। विद्यालय को राशन की आपूर्ति न किए जाने से ऐसी स्थिति आई है। जिससे दो सौ छात्र-छात्राएं भूखे पेट शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्वीट को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने बीएसए को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय, तेलहा में जनवरी के बाद फरवरी में छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन के लिए राशन की आपूर्ति नहीं की गई। 01 फरवरी से विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनना बंद हो गया। पिछले डेढ़ माह से राशन न मिलने से दो सौ छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन मिलना बंद हो गया। सोशल मीडिया पर ट्वीट के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम ने बीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आनंद कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में 127 व उच्च प्राथमिक विद्यालय में 63 छात्र -छात्राएं पंजीकृत हैं। 31 जनवरी को राशन खत्म हो जाने की सूचना बीआरसी पर दी गई थी, लेकिन राशन एक फरवरी से अब तक राशन उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed