फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mercury rolled to 6 C

6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा

Thu, 14 Jan 2021 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Mercury rolled to 6  C
गोंडा। गुरुवार सुबह से ही अचानक बढ़ी गलन व ठंड के चलते लोग बेहाल हो उठे। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने हीटर व अलाव का सहारा लिया। कुछ दिनों से सामान्य चल रहे मौसम में अचानक बदलाव होने से पारा लुढ़ककर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शहर हो या गांव, गुरुवार को सर्द हवा ने ऐसा सितम ढाया कि लोग ठिठुरन से बेहाल हो उठे। दुकानदार हो या फिर रिक्शेवाला, सभी परेशान रहे। सुबह से ही चली बर्फीली हवा ने लोगों को घर से निकलना मुहाल कर दिया। हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड से लोग परेशान दिखे। रोजी-रोटी के लिए घर से निकले दुकानदार व गरीबों का धंधा चौपट रहा। दुकानें तो खुलीं लेकिन ग्राहक न होने से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार खरीदारों की आस में बैठे रहे।
विज्ञापन

वहीं सबसे ज्यादा दिक्कत रिक्शा चालकों को उठानी पड़ी। ठंड के कारण रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर सवारियां भी नहीं दिखीं। पंडरीकृपाल क्षेत्र के रामलखन ने बताया कि पहले दिनभर में दो-तीन सौ रुपये कमा लेते थे लेकिन आज सिर्फ 75 रुपये ही कमाए हैं। ऐसे में बड़ी मुश्किल से एक वक्त का खाना हो पाएगा। दुकानदार कृष्ण मुरारी का कहना है कि सर्दी इतनी ज्यादा है कि ग्राहक घरों से नहीं निकल रहे हैं। कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए लोग हीटर व अलाव का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में टोपी उतरी न शाल
दिन भर चली सर्द हवा के कारण जहां लोग घरों में दुबके रहे, वहीं ठंड के चलते लोगों के सिर से न तो टोपी उतरी और न ही शाल। हर कोई दिन भर ठंड से बचने के लिए जुगत लगाता रहा। कोई कंडे जलाता रहा तो कोई कूड़े कचरे के ढेर जलाकर अपनी ठंडी भगाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed