फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mercury crossed 44 degrees, heat broke seven years' record

Gonda News: पारा 44 डिग्री के पार, गर्मी ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड

Sat, 25 May 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 25 May 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mercury crossed 44 degrees, heat broke seven years' record
गोंडा। शरीर झुलसा देने वाली गर्मी से अभी राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। शुक्रवार को सात साल बाद तापमान ने 44 डिग्री के आंकड़े को छू लिया। शुक्रवार को सुबह से ही कड़ी धूप ने परेशान किया। गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को चुभ रहे थे। तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बस स्टेशन पर यात्री न के बराकर रहे। मौसम विभाग के अनुसार कि पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा तो गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन अभी इसके लिए इंतजार करना होगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आगामी दिनों में तापमान 46 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह नौ बजे से ही तीखी धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर को वही लोग बाहर निकल रहे हैं, जिन्हें जरूरी काम है। गर्मी के कारण सुबह 10 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा। राहगीरों को तीखी धूप से बचने के लिए गमछे का सहारा लेना पड़ रहा है। जो लोग बाहर निकल रहे हैं वो तीखी धूप से बचने के लिए छांव ढूंढते फिर रहे हैं। शहर और कस्बों के मुख्य बाजार में दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। कड़ी धूप के साथ ही दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा के थपेड़ों से भी लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed