{"_id":"57dd8bd44f1c1be97cd47eb7","slug":"members-of-bdc-s-wife-s-death-to-the-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्य की पत्नी की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी सदस्य की पत्नी की करंट से मौत
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के इंजीनियरों ने मांगा सामूहिक स्थानांतरण
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज के क्षेत्र पंचायत सदस्य कासिम अली की पत्नी नज्जननिशा की शनिवार को घर में लगे नल में उतरे करंट से मौत हो गई। बताया जाता है कि नज्जननिशा सुबह चावल बनाने के लिए उसे नल पर धुलने गई थी। लेकिन जैसे ही उन्होंने नल को छुआ वैसे ही वह उसमें उतर रहे करंट की चपेट में आ गई। परिवारीजनों ने किसी तरह उन्हें नल से अलग किया और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नज्जननिशा की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वजीरगंज के बौगड़ा गांव में रहने वाले कासिम अली बीडीसी सदस्य हैं। शनिवार को सुबह करीब 10 बजे उनकी पत्नी नज्जननिशा (55) घर में चावल बनाने के लिए उसे धुलने नल पर गई थी, जिसमें बिजली का करंट उतर रहा था।
जैसे ही उन्होंने नल को छुआ, वैसे ही करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और वह चिल्लाने लगीं। घर वालों ने जब उन्हें नल से चिपके देखा तो किसी तरह उन्हें नल से अलग किया और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज ले गए, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कासिम की पत्नी की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। वहीं, इस बाबत नवाबगंज बिजलीघर के प्रभारी अवर अभियंता राकेश उपाध्याय ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना इलाकाई बिजलीकर्मियों से मिली है।
घर के भीतर बिजली का करंट कैसे उतरा, यह घर के लोग ही जानें। उनका काम तो उपभोक्ता के घर तक बिजली का कनेक्शन पहुंचाना होता है। नज्जननिशा की मौत होने से परिवारीजनों का बुरा हाल है।