{"_id":"6335e0ed7ea52e305a5fad04","slug":"meeting-hindi-gonda-news-lko65071738","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकता, अखंडता को मजबूत करती है हिंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एकता, अखंडता को मजबूत करती है हिंदी
विज्ञापन
फोटो-9-गोंडा के पोर्टरगंज में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते वक्ता। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत अधिवक्ता परिषद (अवध) की जिला इकाई की ओर से महामंत्री धन लाल तिवारी के आवास पर राष्ट्र संवर्धन में हिंदी की भूमिका विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता घनश्याम पांडेय ने कहा कि हिंदी राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने वाली भाषा है।
मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि हिंदी हमारी आत्मा है। अधिवक्ता परिषद के संस्थापक सदस्य केके श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदी वैज्ञानिक भाषा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ संचालक श्रीमान सिंह ने कहा कि हमें अपने व्यवहार में हिंदी को वरीयता देनी चाहिए। कहा कि मुस्लिम शासकों और अंग्रेजों ने हिंदी को मिटाने की बहुत कोशिश की, लेकिन हिंदी उतनी ही और मजबूती के साथ खड़ी हुई।
कार्यक्रम को सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्रा, बार एसोसिएशन के महामंत्री रितेश यादव, गौरी शंकर चतुर्वेदी, केके द्विवेदी, राजाबाबू गुप्ता व बृजेंद्र सिंह सहित अन्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री धनलाल तिवारी ने किया। अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने किया। इस मौके पर चंद्रमणि तिवारी, अशोक सिंह, अनिल सिंह, नरेंद्र सिंह राना, रामबाबू तिवारी, कृष्णानंद मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, प्रमोद चौबे, गिरवर चतुर्वेदी, सच्चिदानंद मिश्रा, रमेश चंद्र गुप्ता मौजूद रहे।