फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   meeting,gonda,Additional Commissioner

उद्यमियों की समस्याओं का हो तत्काल निस्तारण

Tue, 15 Nov 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
meeting,gonda,Additional Commissioner
गोंडा के मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में बैठक करते अपर आयुक्त। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। आयुक्त कार्यालय सभागार में मंगलवार को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना व एक जनपद एक उत्पाद योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान देवीपाटन मंडल के अपर आयुक्त राकेश चंद शर्मा ने अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने को कहा है।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान पता चला कि चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल में कुल 238 आवेदनों को स्वीकृत कर 127 लाभार्थियों को तीन करोड़ 73 लाख, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में कुल 133 आवेदनों को स्वीकृत करते हुए 78 लाभार्थियों को लगभग दो करोड़ तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना में 104 आवेदनों को स्वीकृत कर 63 लाभार्थियों को एक करोड़ 93 लाख की धनराशि का वितरण किया गया है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने नवंबर 2022 तक शत-प्रतिशत वितरण कराते हुए मार्जिन मनी मुक्त कराने के निर्देश दिए। यूपी सीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों एवं उद्यमियों से जनपद में औद्योगिक विकास क्षेत्र विकसित करने को लेकर सुझाव दिए। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल ने भिनगा में बस डिपो बनाने की मांग की। इस पर अपर आयुक्त ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संयुक्त आयुक्त उद्योग एचपी सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग, एलडीएम बलरामपुर आदित्य रंजन सहित सभी जनपदों के सामान्य प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, लीड बैंक प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed