फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Meerut and Prayagraj teams registered victory

Gonda News: मेरठ और प्रयागराज की टीमों ने दर्ज की जीत

Sat, 14 Mar 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Meerut and Prayagraj teams registered victory
फुटबॉल खेलती ​खिलाड़ी।
गोंडा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश व जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को ओपन स्टेट सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन मेरठ व प्रयागराज ने बाजी मारी। प्रथम दिन मैच का उद्घाटन मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि खेल से अनुशासन की भावना भी मजबूत होती है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच संतकबीरनगर व महराजगंज के बीच हुआ। इसमें दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाईं, जिससे मैच टाई रहा। दूसरा मैच मेरठ व मिर्जापुर के मध्य हुआ। इसमें मेरठ 1.0 से विजयी रहा। तीसरा मैच प्रयागराज व अलीगढ़ के मध्य हुआ, जिसमें प्रयागराज 4-0 से विजयी रही।
विज्ञापन

मैच के कमिश्नर अयूब शाह व निर्णायक मंडल में मनोज तिवारी, अशोक सिंह, विनय कुमार, मो. आकिब, मेहरुद्दीन, संजय सिंह, शालिनी, कविता पटेल, कल्पना कुमारी, रियाज अहमद शामिल रहे। इस दौरान रवि शुक्ला, जिला क्रीड़ा सचिव राजेश पांडेय, नीता सिंह, डाॅ. राकेश श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद गुप्ता, जसपाल सिंह सलूजा, ज्योति सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। आयोजक उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed