फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Married woman's dead body found hanging

Gonda News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 02 Feb 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 02 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging
विश्नोहरपुर (गोंडा)। क्षेत्र के लौवावीरपुर सिंगाराय पुरवा में शनिवार रात एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर देर रात पुलिस व फोरेंसिक टीम ने पड़ताल की है।
विज्ञापन


गांव निवासी लक्ष्मी (24) पत्नी विनोद यादव का शव शनिवार रात घर के एक कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे पंखे के हुक से लटका मिला। चचेरे देवर पवन ने बताया कि भाभी के कमरे का दरवाजा काफी देर तक बंद था। आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, दरवाजा तोड़ा गया तो उनका शव फंदे से लटका मिला। पवन ने बताया कि शनिवार को भाभी दोपहर में बाजार गई थीं। जहां उन्होंने इकलौते बेटे अयांश के लिए साइकिल खरीदी थी। शाम को घर लौटीं और अपने कमरे में चली गईं। कुछ देर बाद ही उनका शव फंदे से लटका मिला। बताया कि लक्ष्मी के पति विनोद और देवर संदीप गाजियाबाद में और ससुर फन्नेलाल दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मी के भाई धर्मेंद्र यादव ने बताया कि बहन की शादी 25 फरवरी 2020 को हुई थी। ससुराल में चचेरे देवर से कुछ अनबन थी। इसी कारण लक्ष्मी ने जान दी है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed