{"_id":"66200aa19aa4fb4eb0014a89","slug":"married-woman-found-hanging-accused-of-dowry-death-gonda-news-c-100-1-slko1026-115923-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप
Wed, 17 Apr 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 17 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र के तेंदुआ रानीपुर गांव में एक विवाहिता का शव ससुराल में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला है। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए जेठ व देवर समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
छपिया थाना क्षेत्र के तेंदुआ रानीपुर गांव निवासी धर्म कुमार पांडेय की पत्नी उपासना पांडेय (26) का शव बुधवार सुबह उनके घर में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। धर्म कुमार नइ दिनों काम के सिलसिले में बाहर गया है।
ससुराल वालों का कहना है कि मंगलवार रात घर के लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। बुधवार सुबह सोकर उठे तो देखा कि उपासना का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका है। जिसे परिजनों ने फंदे से उतार लिया।
विज्ञापन
अयोध्या के वासुदेवघाट के रहने वाले उपासना के पिता महंत राघवेंद्र दास ने छपिया थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि उन्होंने बेटी उपासना की शादी मई 2018 में छपिया के तेंदुआ रानीपुर गांव निवासी धर्म कुमार पांडेय से की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले 40 हजार रुपये नकदी व दहेज के सामान की मांग को लेकर उपासना को प्रताड़ित करने लगे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उपासना की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया।
थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि उपासना के पिता की तहरीर पर जेठ राजकुमार पांडेय, इंद्रदेव, देवर बृजेश समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।