फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mantra of 'Mission-2024' given to workers

Gonda News: कार्यकर्ताओं को दिया ‘मिशन-2024’ का मंत्र

Tue, 23 May 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 23 May 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mantra of 'Mission-2024' given to workers
बेलसर में मंडल कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित विधायक का मार्ल्यापण करते कार्यकर्ता। -संवाद
गोंडा। नगरीय निकाय निर्वाचन संपन्न होने के बाद भाजपा ने मिशन-2024 के लिए कमर कस ली है। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर 30 मई से महाअभियान को लेकर योजना बना ली गई है। जिला कार्यसमिति के बाद मंगलवार को 15 मंडलों में कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें लोकसभा स्तर पर जनसभा, प्रेसवार्ता, प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, इंटरनेट मीडिया वालंटियर्स सम्मेलन तथा विकास तीर्थों का अवलोकन किया जाना है।
विज्ञापन

बेलसर विकासखंड सभागार में मंगलवार को कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री यशवंत लाल सोनकर व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रेमनारायन पांडेय रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि नगर पंचायत के चुनाव में मिली हार से हमें सीख लेनी चाहिए। अब मिशन-2024 को फतह करने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाना है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष केसी सिंह, अनिल कुमार पांडेय, रामनाथ पांडेय, शिवसेवक तिवारी, राम शेखर मिश्र, भगवती रामपाल, रज्जन बाबा, रक्षाराम भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गौरा विधानसभा के मसकनवा व छपिया मंडल की कार्यसमिति की बैठक संयुक्त रूप से हुई। बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रभात वर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कार्यसमिति सदस्य श्रवण शुक्ल व प्रमोद आर्य चंचल रहे। विधायक ने कहा कि भाजपा की ओर से महासंपर्क अभियान आयोजित किया गया है। जिसमें बूथ स्तर पर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर जाकर प्रचारित किया जाएगा। 21 जून से 30 जून 2023 तक महाअभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर जसवंत सिंह, रामचंद्र वर्मा, जितेंद्र पांडेय, राजन सिंह, भूपेश मिश्र, पिंकू सिंह, दिनेश पांडेय, रामतीरथ वर्मा, रामलोटन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने मेहनौन विधानसभा के मुजेहना व बहलोलपुर मंडल में कार्यसमिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए बूथ स्तर पर लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाना है। भाजपा के नौ साल पूरे होने के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लेनी है। बैठक में जिला महामंत्री एवं महासंपर्क अभियान के संयोजक राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

मनकापुर मंडल की कार्यसमिति की बैठक एक निजी होटल में मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बतौर मुख्य अतिथि महेश नारायण तिवारी व विधायक रमापति शास्त्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महेश ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। जिनकी बदौलत ही भाजपा केंद्र सहित कई राज्यों में सत्तासीन हुई है। बैठक को यूपी सिंह, दुर्गेश कुमार सोनी, वेदप्रकाश दुबे, प्रदीप कुमार गुप्ता, संजय मिश्र, कुनाल सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार गोंडा नगर मंडल व मेहनौन मंडल में जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, कटरा बाजार मंडल में पूर्व उपाध्यक्ष हरीश शुक्ल ने बैठक कर कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 को मंत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed