फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mango trees bring smiles to farmers' faces

Gonda News: किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाए आम के बाैर

Tue, 10 Mar 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 10 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Mango trees bring smiles to farmers' faces
इटियाथोक में आम के पेड़ में आए बौर। - संवाद 
जयप्रभाग्राम। इटियाथोक क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में आम के पेड़ों पर बौर देखकर किसान और बागवान प्रफुल्लित हैं। बाग-बगीचों में फैली बौर की खुशबू माहौल को सकारात्मक बना रही है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में तेज आंधी, ओलावृष्टि या असमय वर्षा नहीं हुई तो इस बार आम की पैदावार बेहतर होने की संभावना है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में मौसम की मार से आम की फसल प्रभावित हुई थी। इस बार अच्छी पैदावार और आमदनी की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

देवतहा, पारासराय, मऊ शमसाबाद, गांधी चबूतरा तथा दीनदयाल शोध संस्थान के बागों में आम की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। आम की फसल क्षेत्र के किसानों की आय का प्रमुख स्रोत मानी जाती है। ऐसे में बौर लगना किसानों के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। फिलहाल बागों में छाई हरियाली और पेड़ों पर आए बौर किसानों में नई उम्मीद जगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएचओ रश्मि शर्मा ने बताया कि मौसम अनुकूल रहा तो इस वर्ष आम की अच्छी पैदावार हो सकती है। उन्होंने किसानों को बागों की निगरानी, कीट नियंत्रण के लिए छिड़काव और समय पर हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed