फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   man commits suicide

मायके से नहीं आई पत्नी तो पति ने लगाई फांसी, मौत

Fri, 14 Aug 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
man commits suicide
वजीरगंज (गोंडा)। क्षेत्र के बरईपारा में पत्नी के न आने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत डल्लापुर के मजरे बरईपारा निवासी खुशीराम (24) की शादी दो वर्ष पूर्व नवाबगंज थाना क्षेत्र के बालापुर में ब्रम्हादीन की पुत्री से हुई थी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। पिछले माह पत्नी मायके बालापुर चली गयी। रक्षाबंधन बीतने के बाद युवक पत्नी को लाने के प्रयास में लगा रहा, लेकिन वह टालमटोल करती रही। इसके बाद वह दोबारा ससुराल गया और पत्नी को लाने के लिए अड़ा रहा फिर भी वह नहीं आई।

5 दिन ससुराल में रहने के बाद गुरुवार को खुशीराम वापस लौट आया और देर रात में घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी परिवार वालों को शुक्रवार की सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि खुशीराम के परिवार वालों के मुताबिक उसकी पत्नी मायके से नहीं आ रही थी। जिसके कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की ली। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed