फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Majlis and mourning begin with Muharram

Gonda News: मुहर्रम के साथ मजलिस और मातम शुरू

Fri, 27 Jun 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 27 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Majlis and mourning begin with Muharram
गोंडा नगर में रात जुलूस निकालते ​शिया समुदाय के लोग। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। चांद दिखाई देने के साथ ही बृहस्पतिवार को मुहर्रम का आगाज हो गया। बृहस्पतिवार देर रात शिया समुदाय की ओर से 29 जिलहिज्ज का जुलूस परंपरागत तरीके से नगर पालिका परिषद के गेट से निकाला गया, जो फैजाबाद रोड मुस्लिम मुसाफिरखाना, वीर अब्दुल हमीद चौक से होते हुए तरबगंज रोड स्थित शिया इमामबाड़ा पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. आजम आब्दी, दानिश हसनैन, रजा हुसैन, कासिम हुसैन, अब्बास, असीम, कल्बे आबिद, इमरान, सबाहत हुसैन, कमाल अब्बास सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शुक्रवार को तसदुक हुसैन इमामबाड़े में मुहर्रम की पहली तारीख को मजलिस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन




शनिवार को मुहर्रम की दूसरी तारीख पर देर रात बड़े इमामबाड़े की ताजिये का जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस एकता चौक, वीर अब्दुल हमीद चौक, तरबगंज रोड, मछली मंडी के रास्ते से होता हुआ देर रात इमामबाड़ा पहुंचकर संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed