{"_id":"6193ef99a35934263161aa83","slug":"made-aware-through-poster-and-mehndi-competition-gonda-news-lko604749810","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर व मेहंदी प्रतियोगिता के जरिए मतदाताओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर व मेहंदी प्रतियोगिता के जरिए मतदाताओं को किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। विधानसभा निर्वाचन-2022 को देखते हुए मंगलवार को शिक्षा विभाग की ओर से पोस्टर व मेंहदी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। स्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लोगों को बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले में विवेकानंद इंटर कालेज गोंडा तथा सुभाष इंटर कॉलेज उमरी बेगमगंज में पोस्टर व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
छात्राओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। पोस्टर व मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने जनसामान्य से अपील किया कि वे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में 30 नवंबर तक चलने वाले पुनरीक्षण अभियान का हिस्सा बनें और ऐसे युवा जो अभी तक किन्हीं कारणवश मतदाता नहीं बन सके हैं, उन्हें मतदाता बनाएं।
विज्ञापन
स्वीप प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि एक जनवरी 2022 को जिनकी उम्र 18 वर्ष की हो जाएगी उन्हें मतदाता बनाने के लिए अभियान में विशेष फोकस किया जाएगा। इस दौरान 21 व 27 नवंबर को विशेष अभियान चलेगा।
सभी पोलिंग बूथ पर मतदाताओं के नाम जोड़ने व हटाने के लिए विशेष कैंप लगेंगे। युवा ऑनलाइन माध्यम से या फिर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।