फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Made a Level-2 hospital, but missing the facility

बना दिया लेवल-2 का अस्पताल, लेकिन सुविधा नदारद

Sat, 28 Mar 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Made a Level-2 hospital, but missing the facility
गोंडा जिला अस्पताल में बना कोविड-19 वार्ड। - फोटो : GONDA
गोंडा। जिला अस्पताल के नए भवन में कोरोना के संक्रमण से निपटने के लिए कोविड लेवल-2 अस्पताल स्थापित किया गया है। लेकिन यहां तैयारी के नाम पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से केवल दिखावा किया जा रहा है। शनिवार को जब इस कोविड लेवल-2 अस्पताल की हकीकत देखी गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। अब इसी अधूरी तैयारी के साथ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोरोना की लड़ाई लड़ने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए हाथों का सेनिटाइजेशन और साफ- सफाई बहुत जरूरी है। जिसके लिए डीएम, सीएमओ और तमाम अफसर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। लेकिन इस कोविड लेवल-2 अस्पताल में हर जगह हैंडवॉश रखा तो दिखाई दिया लेकिन पानी कहीं नहीं था। ऐसे कोई हाथ कैसे साफ करेगा। इसके साथ टॉयलेट का उपयोग भी कैसे होगा।
विज्ञापन

कोविड लेवल-2 अस्पताल में निचले तल पर मौजूद कर्मचारियों के लिए जरूरी किट मौजूद नहीं है। पूछने पर कुछ कर्मचारियों ने बताया कि एक-एक किट दिया गया है जो कि मरीज के आने पर पहनने को कहा गया है। अभी तो खैर कोई भी संदिग्ध मरीज भर्ती नहीं हुआ है लेकिन आने पर परेशानी होगी। हम कैसे जानेंगे कि कौन सा मरीज कोरोना से संक्रमित है या नहीं। इसलिए ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को पर्याप्त मात्रा में किट की उपलब्धता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड लेवल-2 अस्पताल में मरीजों के इलाज और देखभाल के लिए 24 घंटे का ड्यूटी शेड्यूल बनाया गया है। लेकिन यहां कर्मचारियों के बैठने के लिए कोई जगह नहीं है। जिला अस्पताल के नए भवन में दो तलों पर अलग-अलग वार्ड बनाए गए हैं। लेकिन नीचे के तल को छोड़ दें तो ऊपर के तल पर कर्मचारियों के बैठने की सुविधा नहीं है।
कोरोना वायरस के संक्रमण में सबसे अधिक आइसोलेशन का महत्व होता है। ऐसे यहां इस स्तर पर भी बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। क्योंकि कोरोना के मरीजों में गले में बलगम अधिक जमा होने लगता है इसलिए सक्शन मशीन की जरूरत पड़ती है लेकिन यहां केवल दो सक्शन मशीन ही मौजूद हैं। ऐसे में इनका स्टरलाइजेशन बड़ी चुनौती है। इतना ही नहीं वेंटिलेटर भी केवल एक ही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि जैसा कि सीएमएस की ओर बताया गया है कि वहां सारी सुविधाएं मौजूद हैं। यदि नहीं हैं तो तुरंत कराई जाएगी। कर्मचारियों के लिए किट मंगवाई गई है। फीवल क्लीनिक में बराबर लोगों का परीक्षण किया जा रहा है।

गोंडा के जिला अस्पताल में बने कोविड-19 वार्ड में रखी सक्शन मशीन।

गोंडा के जिला अस्पताल में बने कोविड-19 वार्ड में रखी सक्शन मशीन।- फोटो : GONDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed