{"_id":"67a1023b4d1252dcaa0fd205","slug":"maa-saraswati-was-worshiped-on-vasant-panchami-gonda-news-c-100-1-slko1028-131992-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वसंत पंचमी पर मां सरस्वती का हुआ पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वसंत पंचमी पर मां सरस्वती का हुआ पूजन
विज्ञापन
गोंडा। वसंत पंचमी के अवसर पर सोमवार को ज्ञान की देवी मां सरस्वती के पूजन अर्चन में लोग लीन रहे। शिक्षण संस्थानों के साथ मंदिरों में विशेष रूप से पूजा-अर्चना की गई। विद्यालयों में विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा के बीएड विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सरस्वती वंदना के साथ वसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। सहायक प्रोफेसर डॉ. चमन कौर, राजेंद्र मिश्रा, प्रतिभा सिंह, सुमन कुमारी, शिवांशी, मेनका देवी, सुनीता देवी, डॉ. लोहंश कुमार कल्याणी मौजूद रहे। मुख्य परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार पांडेय सहित अन्य ने मां सरस्वती का पूजन किया। उधर, सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में सरस्वती पूजन हुआ। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में आयोजित अखंड पाठ का समापन हुआ। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया। प्रधानाचार्य गिरिजा मिश्रा, उपाध्यक्ष एके श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, रामचंद्र श्रीवास्तव, प्रतिभा वर्मा, प्रतिभा त्रिपाठी सहित अन्य ने मां सरस्वती की पूजा की। एससीपीएम कॉलेज में भी हवन-पूजन के साथ वसंत पंचमी मनाई गई।
विज्ञापन
मालवीय नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में वसंत पंचमी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि राजकीय पॉलिटेक्निक कार्यशाला अधीक्षक पुनीत कुमार पांडेय ने शिशुओं का विद्यारंभ संस्कार कराया गया। छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य उमाशंकर तिवारी ने आभार व्यक्त किया। प्रचार प्रमुख शशिभूषण वाजपेयी, वेद प्रकाश, सुभाष मिश्र, मंजू मंध्यान, दिव्या श्रीवास्तव उपस्थित रहे। नैयर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में डॉ. वीके अग्रवाल व डॉ. ऊषा अग्रवाल ने पूजन-अर्चन किया। डॉ. श्याम बहादुर सिंह, संजय गुप्ता, नागेश पांडेय, नागेंद्र मणि शुक्ल शामिल रहे। दीया प्ले स्कूल, जेपी मेमोरियल, रोजवुड इंका, एम्स इंका, अवध पब्लिक स्कूल में विद्या की देवी माता सरस्वती का पूजन किया गया।
रंगारंग कार्यक्रमों संग मनाई वसंत पंचमी
करनैलगंज (गोंडा)। वसंत पंचमी पर सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन रामलली मोदनवाल ने किया। वसंतोत्सव पर देश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए हवन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्हें पुरस्कार वितरित किया गया। इस मौके पर मेवाराम त्रिपाठी, मुकेश कुमार वैश्य, पूजा बॉथम, नीलम दुबे, खुशबू शुक्ला, अर्चना सोनी, गुड़िया कौशल, वंदना कौशल, मंजू गुप्ता मौजूद रहे। गयादीन सिंह इंटर कॉलेज प्रहलादगंज मेें भी कार्यक्रम हुआ। दयानंद बाल मंदिर उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय में सरस्वती पूजन व हवन हुआ। मुख्य यजमान शिव नंदन वैश्य, पं. लोकेश मिश्रा, प्रधानाचार्य अर्चना सक्सेना, कमल किशोर कसेरा उपस्थित रहे।
महत्वपूर्ण उत्सव है वसंत
वजीरगंज (गोंडा)। भागीरथी पीजी कॉलेज में वसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। निदेशक आशुतोष सिंह ने कहा कि वसंत पंचमी हमारे देश का महत्वपूर्ण उत्सव है। वसंत पंचमी वह पवित्र त्योहार है, जिसमें सभी अध्यापक व बच्चे मां सरस्वती के चरणों में बैठकर विद्या का वरदान पाने के लिए उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। शिक्षक अनुराधा श्रीवास्तव, महादेव यादव, रणविजय सिंह, प्रदीप दूबे मौजूद रहे।