फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lucknow and Jalandhar will play final match today

लखनऊ और जालंधर के बीच फाइनल आज

Sat, 16 Jan 2016 11:01 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Lucknow and Jalandhar will play final match today
शनिवार को हॉकी टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच एमपी एकेडमी भोपाल व सिग्नल कोर जालंधर के बीच खेला गया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल आरएस भंडारी एवं प्राचार्य डॉ. एनके सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन


मैच के तीसरे मिनट में ही सिग्नल कोर जालंधर के जगदेव ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी थोड़ी ही देर बाद एमपी एकेडमी भोपाल ने भी एक गोल दागकर पहले हाफ तक टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन


दूसरे हॉफ में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। मैच बराबरी पर रहने के कारण फैसला शूटआउट के जरिए हुआ। शूटआउट में सिग्नल कोर जालंधर की टीम ने एमपी एकेडमी भोपाल को 5-3 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भोपाल के शाकिर हुसैन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल मैच सीडीए बलरामपुर एवं साईं लखनऊ के बीच खेला गया। नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल, सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष राकेश यादव एवं व्यापारी नेता हारिश बिन खालिद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

मैच में शुरू से ही साईं लखनऊ की टीम सीडीए बलरामपुर पर हावी रही और पहले हॉफ में ही दो गोल करके साईं लखनऊ ने 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हॉफ में भी साईं लखनऊ ने दो गोल दाग कर सीडीए बलरामपुर की टीम को 4-0 से हरा दिया। लखनऊ के इमरान खान को मैन द मैच का पुरस्कार दिया गया।


आयोजन समिति के सचिव डॉ. आरके पांडेय ने बताया कि 17 जनवरी को सुबह 9:30 बजे तीसरे स्थान के लिए एमपी एकेडमी भोपाल व सीडीए बलरामपुर के बीच मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 12:30 बजे साईं लखनऊ व सिग्नल कोर जालंधर के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed