फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Luck of 380 candidates for 182 posts including Pradhan closed

प्रधान समेत 182 पदों के 380 प्रत्याशियों की किस्मत बंद

Sat, 12 Jun 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Luck of 380 candidates for 182 posts including Pradhan closed
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद रिक्त पदों के लिए हुए उपचुनाव के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। शनिवार को प्रधान के एक पद के साथ 182 पदों के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन

तरबगंज के गौहानी में प्रधान के साथ ही 181 पदों के लिए 85 बूथों पर मतदान हुआ। इन बूथों पर 16 हजार के करीब मतदाताओं ने मतदान किया। पंचायत के 182 पदों के लिए 380 प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना 14 जून को होगी। इसी दिन निर्विरोध पदों की भी घोषणा होगी।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगर निकाय नारायण ने बताया कि जिले की 40 ग्राम पंचायतों में शनिवार को विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ। इनमें ग्राम प्रधान के एक, बीडीसी तीन, सदस्य ग्राम पंचायत के 178 पदों के लिए मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर 85 बूथों पर मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। निगरानी में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण करते रहे।
शनिवार को विकासखंड रुपईडीह, मुजेहना, इटियाथोक, कर्नलगंज, परसपुर, कटराबाजार, मनकापुर, छपिया, बभनजोत, तरबगंज, बेलसर, वजीरगंज व नवाबगंज के बूथों पर मतदान हुए। ब्लाक स्तरीय स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाओं को रखा गया है। चुनाव प्रभारी एडीएम राकेश सिंह ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए हैँ। अब मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है।
तरबगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत गौहानी में प्रधान पद का चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। प्रशासन ने यहां पर बूथ को छावनी में तब्दील कर रखा था। मतदान की समाप्ति तक 3480 मतदाताओं में से 2213 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां पर पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित प्रधान सत्यपाल पांडेय की कोरोना की बीमारी से मौत हो गई थी।

इसके बाद पुन: चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें सत्यपाल पांडे के पुत्र दिग्विजय पांडेय, अवनीश पांडेय, भैरव प्रसाद तथा राजकुमार मिश्रा शामिल हैं। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। शनिवार को सोमरही में मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed