{"_id":"5f76092b8ebc3e9b8337767e","slug":"lt-line-wire-fires-truck-gonda-news-lko5430313199","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी लाइन के तार से ट्रक में लगी आग, झुलसा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी लाइन के तार से ट्रक में लगी आग, झुलसा चालक
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। थाना धानेपुर के देवरिया अलावल गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक ट्रक आंशिक रूप से जल गया। ट्रक चालक भी गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से गंभीर रूप से घायल चालक को जिला मुख्यालय पहुंचाया। जहां चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। देवरिया अलावल के पूर्व प्रधान तथा दर्जनों ग्रामीणों ने बिजली विभाग की इस लापरवाही के कारण हुई दुर्घटना पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
बृहस्पतिवार को राजू पुत्र नुरुल्ला निवासी बनकटवा थाना कोतवाली नगर गोंडा पारासराय की ओर से ट्रक लेकर उतरौला रोड की ओर आ रहा था। रास्ते में देवरिया अलावल गांव के पास बिजली के ढीले लटकते तारों की चपेट में आ गया और ट्रक के पिछले चक्के में आग लग गई। आहट पाकर ड्राइवर ने ज्यों ही खिड़की से सर निकालकर पीछे देखने का प्रयास किया वैसे एक तार चालक के ऊपर भी आ गिरा और चालक राजू गंभीर रूप से झुलस गया। यह गनीमत रही कि तुरंत बिजली कट जाने से ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर ट्रक के टायर में लगी आग को बुझाने में सफलता पाई।
घायल ट्रक चालक को निजी वाहन से जिला मुख्यालय पहुंचाया जहां चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। देवरिया अलावल के पूर्व ग्राम प्रधान मुस्तकीम खां तथा दर्जनों ग्रामीणों ने बिजली विभाग की इस लापरवाही के कारण हुई दुर्घटना की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पूर्व प्रधान मुस्तकीम का यह भी कहना था कि इन ढीले तारों को कसने के लिए विभाग को कई बार शिकायत की गई लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया । इस संबंध में उपखंड अधिकारी प्रमोद वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।