फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Locust party arrived in a dozen villages of Karnalganj, attacked the crops

करनैलगंज के एक दर्जन गावों में पहुंचा टिड्डी दल, फसलों पर बोला धावा

Sun, 12 Jul 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Locust party arrived in a dozen villages of Karnalganj, attacked the crops
गोंडा के करनैगंज में पेड़ पर टिड्डी दल का हमला। - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। किसानों के लिए आफत बन चुके टिड्डी दल अब जिले में पहुंच गए हैं। लखनऊ से बाराबंकी होते टिड्डी दल सीधे करनैलगंज के गौरा सिंघनापुर सहित एक दर्जन से अधिक गावों में शाम को पहुंच गए हैं। रविवार की शाम को वहां के किसानों ने फोन करके अमर उजाला को बताया कि करोड़ों की संख्या में टिड्डी दल आ चुके हैं, यह अलग बात है कि देर शाम तक वह खेतों के ऊपर ही मंडरा रहे थे और फिर फसलों पर हमला बोल दिए। पेड़ों के साथ ही खेतों में लगे धान आदि की फसलों को चट करने लगे हैं। कृषि विभाग ने रसायन के छिड़काव के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दोपहर में लखनऊ में टिड्डी दलों के पहुंचने का इनपुट कृषि अफसरों को मिला था। इसके बाद जिले में टीमों को सक्रिय किया गया। इसी बीच शाम को करनैलगंज के पचमरी, अहिरौरा, छितौनी, कोनहटा, गुरवलिया, मसौलिया, रामगढ़, फतेहगढ़, नकहरा, गौरा सिंघनापुर, अतरौलिया, टरहटा आदि गांवों में टिड्डी दल के हमले से किसान सहम उठे हैं। माना जा रहा है कि करोड़ों की संख्या में यह टिड्डी दल किसानों के खेतों को बड़ा नुकसान कर रहे हैं। उप निदेशक कृषि डॉ. मुकुल तिवारी ने बताया कि पहले से ही टिड्डी दलों के आने की आहट मिल गई थी, खेतों में बैठते ही रसायन का छिड़काव करके उन्हे नष्ट किया जाएगा। फिलहाल वहां के किसानों का कहना है कि अभी तक टिड्डी दलों से निपटने के लिए कोई टीम नही पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed