फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   live program invester meet gonda

गोंडा: निवेश से जिले की तस्वीर के साथ लोगों की बदलेगी तकदीर

Fri, 10 Feb 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 10 Feb 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
live program invester meet gonda
इन्वेस्टर्स मीट की पत्रिका दिखाते मंडलायुक्त, सीडीओ
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को उद्यिमयों ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के शुभारंभ का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान जिले में भी 4800 करोड़ के निवेश की जानकारी लोगों को दी गई। आयुक्त एसपी अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की पहल से बड़े बदलाव शुरू हो रहे हैं। विकास के साथ ही रोजगार की दिशा में यह बड़ा कदम है। सभागार में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में 123 प्रस्ताव आए, जिनमें से 111 प्रस्ताव पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। जिससे 14 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति में भी सुधार हुए हैं। सारे निवेशकों को सारी सुविधाएं भी दिए जाएंगी। कहा कि जनपद के विकास में निवेशकों की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी, जिससे उत्तर प्रदेश का विकास तीव्र गति से होगा। इससे गांव से युवाओं का पलायन भी रुकेगा।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम व मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निवेशकों के जो भी प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, उनको धरातल में लाने के लिए प्रयास किया जाएगा तथा उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्त आदि अधिकारी रहे।
विज्ञापन

इन इन्वेस्टरों को किया सम्मानित
-जिले के इन्वेस्टरों को आयुक्त ने सम्मानित किया। उन्होंने कि उद्यम लगाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। इन्वेस्टर संदीप गुप्ता, श्याम नारायण पांडे, शबाना बानो, भूपेंद्र प्रकाश आर्य, राधेश्याम गुप्ता, योगेंद्र कुमार अग्रवाल, गोविंद बहादुर सिंह, रविशंकर सिंह, जयप्रकाश, मुकेश कुमार, मुकेश शुक्ला, शिव कुमार सोनी, अमित मौर्या, अक्षत कपूर, श्रेया, उर्मिला गुप्ता, कुलदीप मिश्रा, अतीक अहमद को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उधर, इन्वेस्टरों ने भरोसा दिया कि सरकार के साथ मिलकर वह लोग नए उद्योगों को शुरू करेंगे और रोजगार भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े उद्यमी लखनऊ के कार्यक्रम में ही रहे शामिल
- जिले में उद्योग लगाने के लिए जिन निवेशकों ने प्रस्ताव दिए हैं, उसमें जिले के ही उद्यमी कार्यक्रम में शामिल हुए। बड़े उद्यमी लखनऊ में हो रहे कार्यक्रम में ही शामिल हुए। जिले के उद्योग विभाग के अधिकारी भी लखनऊ कार्यकम में शामिल हुए। अभी दो दिनों जिले में इन्वेस्टर समिट के कार्यक्रम का प्रसारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed