फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   List will be made by marking negligent officers

Gonda News: लापरवाह अफसरों को चिह्नित कर बनाई जाएगी सूची

Mon, 26 Jun 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 26 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
List will be made by marking negligent officers
गोंडा स्थित कार्यालय सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक करते कमिश्नर। - संवाद
गोंडा। मंडल के चारों जनपदों के लापरवाह अफसरों की अब सूची तैयार होगी। माह भर में ऐसे अफसर चिह्नित होंगे। इसके बाद कार्रवाई शुरू होगी। मंडलीय समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने सोमवार को अधिकारियों को सुधार की चेतावनी दी। मंडलायुक्त की यह पहली मंडलीय बैठक थी, इसलिए उन्होंने हिदायत ही दी। कहा कि अगली बैठक में कमी मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने सोमवार को अपने कार्यालय के सभागार में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की मंडलीय समीक्षा की। विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि जो विभाग सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए वह सभी जनपदों में औचक रूप से निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में पावर कॉर्पोरेशन के मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता को बिल की वसूली करने और व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन कार्यों को समय से पूरा करने पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग को शत-प्रतिशत आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। कहा कि इसमें लापरवाही से जरूरतमंदों का हक प्रभावित होता है। इसके साथ ही सभी अस्पतालों में चिकित्सकों की समय से उपलब्धता व दवाओं की उपलब्धता के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि जिलाधिकारी जनपदों में बनाए जा रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं की चेकलिस्ट बनाकर उनकी जांच कराकर ये सुनिश्चित कर लें कि सभी सुविधाएं आम जनमानस को प्राप्त हो रही हैं या नहीं। सभी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जाए। सभी जनपदों के सीडीओ सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित गोवंशो के संबंध में कार्ययोजना बनाएं और उन्हें गोशाला में भेजें। किसी भी सड़क पर निराश्रित गोवंश घूमता या बैठा नहीं दिखना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने कार्य व्यवहार को सही कर जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को कहा।

मंडलायुक्त ने कानून-व्यवस्था पर सभी जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों को सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सावन माह में शिवमंदिरों में विशेष व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा बकरीद को लेकर भी सतर्क किया। जिलों में त्योहारों के मद्देनजर किए गए प्रयासों की जानकारी की। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली बेहतर बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा समेत चारों जिलों के डीएम, एसपी, सीडीओ व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed