फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Life imprisonment for brother's killer

Gonda News: भाई के हत्यारे को उम्रकैद

Tue, 11 Apr 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 11 Apr 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for brother's killer
गोंडा। भाई की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के मामले में दोषी को न्यायालय ने सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी को 55 हजार रुपये अर्थदंड से भी दंडित किया है।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अभिनव चतुर्वेदी ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम वासुदेव पुरवा मौजा नरायनपुर्र ईंधा निवासी सुनील तिवारी ने कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें बताया कि एक जुलाई 2020 को दोपहर करीब तीन बजे वह चाचा प्रेमचंद तिवारी के घर के बगल की गली में गया था। वहां देखा कि जमीन कुछ ऊंची थी और उस पर धान का पुआल पड़ा था। चाची कुसुम तिवारी को दिखाया और जमीन बराबर करने लगा तो दुर्गंध आने लगी। पुलिस को बुलाकर जमीन खोदवाने पर बड़े पिता लालमणि तिवारी का शव मिला। आशंका जताई कि चाचा प्रेमचंद तिवारी ने हत्या कर शव छिपाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना की और भाई लालमणि तिवारी की गला दबाकर हत्या कर साक्ष्य मिटाने का सबूत मिलने पर प्रेमचंद तिवारी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। ट्रायल के दौरान न्यायालय ने हत्या व साक्ष्य मिटाने के अपराध पाए जाने पर अभियुक्त प्रेमचंद तिवारी को दोषसिद्ध किया। मंगलवार को मामले में निर्णय सुनाते हुए अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय डॉ. दीनानाथ तृतीय ने प्रेमचंद तिवारी को सश्रम आजीवन कारावास और 55 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed