{"_id":"1f917d59e27cf2474a465ab04e8a5fa0","slug":"leopard-attack-on-the-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने बच्चे पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने बच्चे पर किया हमला
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनकटवा रेंज के रतनवा गांव के मजरा अतरपरी में बीती शाम करीब नौ बजे मक्के की फसल की रखवाली कर रहे पिता को मां के साथ खाना देने जा रहे बच्चे पर घात लगाए तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वन रक्षक ने घायल बच्चे को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया है।
एक माह में तेंदुए ने लगातार चार हमले करके एक बच्चे को मार डाला और तीन अन्य को घायल कर दिया है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिजड़ा लगा दिया है।
सोहेलवा वन क्षेत्र में बनकटवा रेंज के ग्राम रतनवा के मजरा अतरपरी निवासी बाबूराम पासवान ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 9 बजे उनका सात वर्षीय बेटा मनोज कुमार मां अनार कली के साथ उन्हें खाना देने के लिए खेत पर आ रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे तेंदुए ने मनोज कुमार पर अचानक हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अनार कली के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने टार्च की रोशनी डालकर शोर मचाया। ग्रामीणों के शोर से डरकर तेंदुए ने बच्चे को छोड़ दिया और गांव के पश्चिम हाथी कुंडा नाला की तरफ भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पाकर पहुंचे बनकटवा रेंज के वनरक्षक जमील अहमद ने परिवारीजनों की मदद से घायल मनोज को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया।
तेंदुए के ताबड़तोड़ हमलों से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीण रक्षाराम, अर्जुन प्रसाद, ननके, मंझले, छेदीराम व पप्पू आदि ने आक्रोश जताते हुए कहा कि बरहवा व बनकटवा रेंज में तेंदुए का हमला जारी है। वन विभाग तेंदुए से बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। शीघ्र ही तेंदुए को पकड़ा नहीं गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
बनकटवा रेंज के अतरपरी गांव के किनारे तेंदुए को पकड़ने के लिए पिजड़ा लगा दिया गया है। शनिवार की शाम बाबूराम के बेटे के पेट पर हमला हुआ है। तेंदुआ कभी पेट पर हमला नहीं करता है। घटनास्थल पर हमला करने वाले जानवर का पदचिन्ह लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि किस जानवर ने हमला किया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। - पीडी राय, रेंजर बनकटवा रेंज