फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lekhpal accused of demanding money for measurement

Gonda News: लेखपाल पर पैमाइश के लिए रुपये मांगने का आरोप

Sun, 01 Sep 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 01 Sep 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal accused of demanding money for measurement
गोंडा। तरबगंज तहसील के लौव्वाबीरपुर गांव के सिंगराय पुरवा निवासी रामनरायन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर क्षेत्र के लेखपाल पर जमीन की पैमाइश के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शिकायत की है। कहा कि गत 20 अगस्त को अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत एसडीएम तरबगंज से की थी। जिस पर उन्होंने लेखपाल और एसएचओ को जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए थे। रामनरायन का आरोप है कि जब वह पैमाइश के लिए लेखपाल ओमप्रकाश वर्मा से मिले तो उसने पांच हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि निरीक्षक परशुराम के सामने ये पूरा वाकया हुआ। नाराज लेखपाल ने मौके पर तालाब की नापजोख कर फर्जी रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को भेज दी। वहीं, एसडीएम तरबगंज विशाल कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed